क्या आपका जन्म 8, 17, 26 सितम्बर को हुआ है

8, 17, 26 (मूलांक 8) सितम्बर को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह शनि और बुध (सौम्य) हैं। आपके स्वभाव में भी बहुत-सी बातें ऐसी होंगी जो जून में इन्हीं तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के स्वभाव में हैं। आप उनके जैसे ओजस्वी या उग्र नहीं होंगे।
प्रारम्भिक वर्षों में, लगभग 35 वर्ष की आयु तक, आपको अनेक बाधक प्रभावों का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद आप अपने प्रतिकूल वातावरण से मुक्त हो जाएँगे और आपकी आकांक्षाएँ पूरी होंगी।
आप धीर गम्भीर होंगे, असामान्य विषयों का अध्ययन करना चाहेंगे और आपमें अपने ही खोल में रहे आने की प्रवृत्ति होगी। आम लोगों के बारे में आपका रुझान उनकी अति आलोचना करने और संदेही होने का होगा। अपने काम में आप पूरे ईमानदार होंगे लेकिन उसमें जितना दिमाग लगाएँगे उसका आपको उचित श्रेय नहीं मिलेगा। आप पुरानी पुस्तकें, पुस्तकालय और संग्रहालय पसंद करेंगे और ऐसे विषयों पर पुस्तकें लिखना या संकलित करना चाहेंगे। लेकिन यदि आप 26 सितम्बर को पैदा हुए हैं तो आप आगामी राशि तुला के संधि-काल में इतने आगे बढ़ चुके होंगे कि ये सभी गुण पृष्ठभूमि में पड़ने के साथ ही आप
भौतिक दुनियां में अधिक -आगे आएँगे। आपकी आम वृत्तियाँ भी अधिक प्रकट होंगी।
आर्थिक दशा
हर हालत में अति-सतर्कता की भावना के कारण आप धन कमाने के अनेक अच्छे अवसर गँवा देंगे। इसके लिए आप प्रायः पश्चाताप भी करेंगे। लेकिन आप कुछ ठोस धंधों में या कोयला खान, भूमि और मकान जैसी सम्पत्ति में अच्छी पूँजी लगाएँगे।
स्वास्थ्य
आप शरीर से बहुत तगड़े होंगे और दिमागी काम में भी भारी सहन-शक्ति और क्षमता होगी। बहुत अधिक बैठकर काम करने से आँतों की रुकावट, हर्निया, खुजली जैसे रोगों के आप शिकार हो सकते हैं। खुले में जितना व्यायाम कर सकते हों, कीजिए। अनेक दुर्घटनाओं का सामना करने और अल्प-मृत्यु की भी आशंका है। 'चार' और 'आठ' के अंक आपके जीवन में बार-बार आते रहेंगे। सबसे घटना-पूर्ण
वर्ष भी इन्हीं मूलांकों वाले रहेंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति काफी लगाव महसूस करेंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए गहरे रंगों से बचिए और हल्के रंगों के कपड़े पहनिए ।
आपके भाग्य रत्न हैं : काला मोती, काला हीरा, गहरा नीलम और सभी काले नग।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285