क्या आपका जन्म 8, 17, 26 जून को हुआ है
|
8, 17, 26 (मूलांक 8) जून को जन्मे व्यक्ति बुध (ओज) के साथ शनि आपका कारक ग्रह है। 26 जून को पैदा होने पर आप कर्क राशि के संधि-काल में आते हैं और उसके गुण आपके स्वभाव में प्रमुखता से रहेंगे। आपमें भाग्यवादी गुण अधिक प्रकट होंगे। आपके सभी काम प्रबल व्यक्तिवाद से प्रेरित रहेंगे। आप बहुत-कुछ ‘भाग्य की संतान' रहेंगे और आप पर ऐसी परिस्थितियों तथा दशाओं का प्रभाव होगा जिन पर आपका काबू बहुत कम या बिल्कुल नहीं होगा। आपके दुर्भाग्यपूर्ण कानूनी मामलों में फंसने की सम्भावना है और यदि आप अधिकतम सावधानी नहीं बरतेंगे तो वे आपके विरुद्ध जा सकते हैं। आप दुष्प्रचार, बदनामी और गुप्त शत्रुओं से अपना बचाव करने के लिए बाध्य होंगे तथा पड़ौसियों, सजातियों और निकट सम्बन्धियों के साथ परेशानी से उलझेंगे। आप महसूस करेंगे कि संकट-काल में बहुत कम मित्रों पर आप भरोसा कर सकते हैं। यादि आप बन्धनकारी वातावरण से मुक्त हो सकें और दूसरे लोगों के मामलों से स्वतन्त्र हो जाएँ तो आप पर्याप्त सफलता की आशा कर सकते हैं, विशेषकर विज्ञान, गणित, गम्भीर साहित्य में और दर्शन या किसी धर्म के अध्ययन में। अपने व्यवसाय या ध्येयपूर्ति में आपका अकेले रहना ही अच्छा है क्योंकि दूसरे लोग आपको काफी गलत समझेंगे। अपने विषय के आप गहन चिंतनशील छात्र होंगे। हर बात में बाल की खाल निकालेंगे। छोटी-छोटी गलतियों से काफी चिढ़ महसूस करेंगे। आप नये विचारों के शौकीन होंगे। लेकिन आपके विचार आपके आस-पास के लोगों से अलग रहेंगे। परेशानियों और गलतफहमियों के बीच अपने को शान्त रखने के लिए आपको जीवन के प्रति दार्शनिक दृष्टिकोण अपना होगा। जहाँ तक सम्भव हो, विमान से यात्रा को टालिए। आर्थिक दशा धन के बारे में आप समझ और सतर्कता से काम लेंगे। व्यापार में धीर गम्भीर उपाय पसन्द करेंगे और धीरे-धीरे तथा कुछ कष्ट के साथ भी, पैसा बचाएँगे। आप अपने में सीमित रहेंगे और बहुत कम लोगों का विश्वास करेंगे। सावधानी के बावजूद आपको हानि उठानी पडेगी और जहाँ रहेंगे वहाँ नौकरों तथा भाड़े पर लगे लोगों द्वारा चोरी के शिकार हो सकते स्वास्थ्य स्नायविक प्रणाली आपको सबसे अधिक परेशान करेगी। क्रोध, चिन्ता या निराशा के प्रभावों से आप शीघ्र अस्त-व्यस्त हो जाएँगे और आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। अन्तड़ियों में गड़बड़, रक्त में विष और नशीली वस्तुओं से पीड़ित हो सकते हैं। हरी शाक-सब्जियाँ खूब खाइए और ढेर-सा पानी पीजिए। आप सिर-दर्द से भी पीड़ित हो सकते हैं। आँखों की ठीक से देखभाल कीजिए। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'आठ' और 'चार' हैं; लेकिन आपको यथासम्भव उनसे बचने का प्रयास करना चाहिए। जीवन के सबसे घटनापूर्ण वर्ष इन्हीं मूलांकों वाले रहेंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए लोगों के प्रति आपका लगाव होगा। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए गहरे काले रंगों के वस्त्रों से बचिए और हल्के रंगों के कपड़े पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : काला मोती, काला हीरा, काला नीलम।
|
|