क्या आपका जन्म 8, 17, 26 अगस्त को हुआ है
|
8, 17, 26 (मूलांक 8) अगस्त को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह शनि, यूरेनस और सूर्य हैं। 'चार' और 'आठ' के अंकों का आपके जीवन या वृत्ति में भारी महत्त्व रहेगा। यह एक बहुत विचित्र योग है। यदि आपको अपने जीवन से अधिक-से-अधिक लाभ प्राप्त करना है तो अधिकतम समझदारी से काम लेना होगा। यह योग आपके चरित्र और जीवन को विरोधों से पूर्ण बनाएगा, जिससे दूसरे लोगों के लिए आपको समझना या आपके लिए परिस्थितियों का लाभ उठाना बहुत कठिन होगा। आपका स्वभाव उदार और दूसरों का भला करने वाला होगा, लेकिन आपको उसका उचित श्रेय नहीं मिलेगा। आपमें अत्यधिक दृढ़ इच्छाशक्ति होगी, लेकिन कठिनाई या विरोध को देखते हुए आपमें हठी होने की प्रवृत्ति रहेगी। आपमें भारी महत्त्वाकांक्षा होगी, लेकिन दूसरों की योजनाओं से उसका मेल नहीं बैठेगा। इसलिए आपके लिए सभी प्रकार की साझेदारियों से दूर रहना अच्छा रहेगा। आपको अपने साथियों में अकेले पड़ जाने का डर नहीं होना चाहिए। दो एकदम विरोधी विचारधाराओं में आप एक पक्ष को चुनेंगे। आप या तो धर्म के प्रति जनास्थावान और नास्तिक बन जाएँगे या इसके एकदम उलटे अर्थात् बहुत कुछ कट्टर और अन्ध श्रद्धा वाले। अपने हर काम में तीव्र भावनाओं तथा इच्छाओं का परिचय देंगे। दरअसल अपनी प्रसन्नता और भौतिक सफलता के लिए तो बहुत ही अधिक। एक विचित्र विरोध की बात यह होगी कि यदि आप प्रारम्भिक आयु में अनास्थावादी या भौतिकतावादी हैं तो बाद में आपके इसका ठीक उलटा बन जाने की पूरी सम्भावना है। इसी प्रकार यदि प्रारम्भ में कट्टर और अंधश्रद्धा वाले हैं तो बाद में अनास्थावादी या भौतिकवादी हो जाएँगे। हर हालत में आपको विचित्र अनुभव हो सकते हैं। आपके अनेक गुप्त शत्रु होंगे और अनेक बार बदनामी तथा घोटालों का सामना करना होगा। आप किसी पद पर पहुँच जाएँ, छिपे हमलों का खतरा रहेगा ही। अतः आपके लिए सभी प्रकार की क्षतियों और दुर्घटनाओं के लिए बीमा करा लेना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन और विवाह दोनों में आपको असामान्य अनुभव होने की सम्भावना है। अपने और ससुराल वाले सम्बन्धियों से दुःख या परेशानी हो सकती है। आपके सबसे अच्छे मित्र या साथी असामान्य लोग या असाधारण धन्धों में लगे लोग होंगे। आपको निराशा या गलत समझे जाने की भावना से सावधान रहना चाहिए। आर्थिक दशा रुपए-पैसे के लेन-देन में आपको भारी सतर्कता बरतनी होगी। आप दूसरों पर भरोसा नहीं कर सकेंगे। नौकर या छोटे लोग आपको लूट सकते हैं या धोखा दे सकते हैं। सफल होने के लिए अपने कारोबार को अपने ही हाथों में रखना चाहिए। पुराने जमे-जमाए कारोबार में अथवा भूमि, मकान, खान और खनिज के व्यापार में आप पैसा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य स्वास्थ्य के सम्बन्ध में भी परस्पर-विरोधी बातें होंगी। आप. या तो असाधारण रूप से तगड़े होंगे या इसके उलट। कुछ रहस्यमय मानसिक प्रभाव ऐसे व्यक्तियों के जीवन का नियन्त्रण करते हैं। अपने विरोधियों का विचार ही आपको बीमार कर सकता है। ऐसी हालत में बीमारी भी विचित्र होगी और साधारण उपायों से उसे ठीक कर पाना आसान नहीं होगा। बढ़िया-से-बढ़िया डॉक्टर भी गलत इलाज कर बैठेंगे। आप अन्दरूनी दर्दो से पीड़ित हो सकते हैं जिनका निदान बहुत कठिन होगा। आप पर दवाओं का विष शीघ्र प्रभाव करेगा। आँतों में रुकावट होने की सम्भावना है। इसके बावजूद आप इतने ही रहस्यपूर्ण उपायों से ठीक हो जाएँगे। सम्भावना आपके लम्बी आयु भोगने की है आप अनेक दुर्घटनाओं के शिकार हो सकते हैं। इनमें पैरों की हड्डियाँ टूटने या मोच आने की सम्भावना है। आप गठिया से भी यातना भोग सकते हैं। आपके महत्त्वपूर्ण अंक 'चार' और 'आठ' हैं। मैं इनके भग्यवर्द्धक होने का आश्वासन नहीं दे सकता, क्योंकि ये बहुत-कुछ भाग्याधीन हैं। उनका सामना करने के लिए आप पहले से तैयार रहें। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'चार' और 'आठ' मूलांकों वाले रहेंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करे सभी गहरे रंग, विशेषकर गहरा जामुनी, काला, गहरा नीला, आपके लिए अनुकूल रहेंगे। आपके भाग्य रत्न हैं : काला हीरा, काला, नीलम, काला मोती और सभी काले नग।
|
|