क्या आपका जन्म 7, 16, 25 जून को हुआ है

 7, 16, 25 (मूलांक 7) जून को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह नेप्चून, चंद्र और बुध हैं। आपका स्वभाव दूसरों के विचारों के लिए अति ग्रहणशील होगा, हालांकि अपने स्वभाव के इस पक्ष को आप तानाशाही ढंग से छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। दिल में आप असाधारण आदर्शवादी, संवेदनशील, उदात्त विचारों वाले, काव्य-प्रतिभा के धनी, स्वप्नदर्शी और भावी घटनाओं का पूर्वाभास पा जाने वाले होंगे। रहस्यवाद के प्रति आपमें गहरा आकर्षण होगा। इस दिशा में आपके अनेक असामान्य अनुभव रहेगे। आपकी आकांक्षाएँ आम नहीं होंगी। वे इतनी प्रबल होंगी कि अपने आस-पास के व्यक्तियों को रख सकते हैं। प्रभावित कर सकेंगी। आप नये विचारों के किसी रूप, मनोविज्ञान, झाड़-फूंक और ऐसे अध्ययनों में ठीक रह सकते हैं। इन पर अच्छी तरह बोल या लिख सकते हैं या इन गुणों को आम लोगों से छिपाकर आपमें लम्बी यात्राओं के लिए, विशेषकर जलमार्ग से, प्रबल उत्कंठा रहेगी। समुद्र, नदी या झील के निकट रहना आपको सबसे भला लगेगा। इस ग्रहयोग में पानी से दुर्घटनाओं या डूबकर मरने की भी काफी सम्भवना है। सांसारिक दृष्टि से, निकट सम्बन्धियों द्वारा पैदा की गई परेशानियों के कारण पारिवारिक जीवन काफी अस्त-व्यस्त रहने की सम्भावना है। विवाह के बहुत शुभ होने की आशा नहीं। ऐसे मामलों में आपके बारे में काफी गलतफहमी रहेगी। आपको जितना हो सके, बुढ़ापे के लिए पैसा बचाकर अलग रख लेने का प्रयास करना चाहिए। आपको षड्यन्त्रकारी बेईमान लोग थोखा दे सकते हैं। आप प्रकृति के हर रूप से प्यार करेंगे। कला में आपकी गहरी रुचि होगी। और आप
विचित्र तथा सुन्दर वस्तुओं का संग्रह करना चाहेंगे। 25 जून को कर्क राशि के संधि-काल में जन्म लेने पर आपके खून में और भी अधिक घुमक्कड़ प्रवृत्ति होगी और आप परिवर्तन तथा समुद्र यात्राओं से प्रेम करेंगे।
आर्थिक दशा
रुपये-पैसे के मामले में विचित्र अनुभव होने की सम्भावना है। आपके लिए वसीयत में छोड़ा गया धन कोई धोखा देकर आपसे ले लेगा और आपको अपना उचित भाग मिलने में कठिनाई होगी। आर्थिक दशा बहुत अनिश्चित रहेगी। आपको सट्टेबाजी के फेर में कभी नहीं पड़ना चाहिए, जो कुछ पास हो उसे सावधानी से बचाकर रखना चाहिए।
स्वास्थ्य
मन के शरीर पर प्रभाव से आपको कुछ विचित्र अनुभव होने की सम्भावना है। चिन्ता या दुखद वातावरण से पेट और पाचन अंग शीघ्र गड़बड़ा जाएंगे। समय-समय पर निराशा और उदासी की प्रवृत्ति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। आप जुकाम, फेफड़ों की कमजोरी और दुर्बल रक्त-संचार के शिकार होंगे। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'दो', 'पाँच' और 'सात' हैं। सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'दो' और ‘सात' मूलांकों वाले रहेंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए लोगों के प्रति आप आकर्षित होंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए चंद्र (हरा, क्रीम, सफेद), युध (हल्के चमकीले) और नेप्चून (कबूतरी) के रंग के कपड़े पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : हरा जेड, मोती, चंद्रकांत मणि, हीरा।

 

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285