क्या आपका जन्म 7, 16, 25 जुलाई मार्च को हुआ है

 7, 16, 25 (मूलांक 7) जुलाई को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह नेप्चून और चन्द्र है। यदि आप चरित्र-बल और इच्छा शक्ति का विकास करें तो यह ग्रहयोग आपकी बौद्धिक उपलब्धियों से आपको दूसरों से अधिक लाभकारी स्थिति में पहुँचाएगा। आप असामान्य मानसिक व्यवसाय की ओर जाना चाहेंगे। आग असामान्य मानसिक व्यवसाय की ओर जाना चाहेंगे। आप भावुक, कलाप्रिय और कल्पनाशील होंगे तथा आपको ऊँचे दर्जे की प्रेरणा और आध्यात्मिक शक्ति का वरदान होगा। इस पृष्ठभूमि में आप चित्रकार, लेखक, संगीतज्ञ, या धर्म-प्रचारक के रूप में काफी सफल हो सकते हैं। लेकिन आपकी इच्छाएँ भौतिक धरातल की न होने के कारण आपको प्रारम्भिक वर्षों में अपने काम से पैसा कमाना बहुत जब तक कि आप साधन-सम्पन्न न हों। आपकी रुचि और आदर्शों में परिष्कार की भावना होगी और आपका जीवन किन्हीं दशाओं या परिस्थितियों में प्रारम्भ हुआ हो, आपकी इच्छाएँ महान होंगी। आप अध्ययन से अपने मानसिक गुणों का हर प्रकार विकास करने का प्रयास करेंगे। यह ग्रहयोग दार्शनिक और गम्भीर धार्मिक स्वभाव प्रदान करता है। 25 जुलाई को जन्मे व्यक्ति आगामी राशि, सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के सन्धि-काल में प्रवेश कर जाने से भौतिक दृष्टिकोण से अधिक सफल हो सकते हैं। वे सार्वजनिक मामलों में अधिक प्रकाश में आएंगे लेकिन दार्शनिक रुझान फिर भी पृष्ठभूमि में रहा आएगा।7, 16 या 25 जुलाई को पैदा हुए सभी लोगों में समुद्र-यात्रा या लम्बी भूमि-यात्राओं की तीव्र उत्कंठा रहती है। परिस्थितियाँ अनुकूल होने पर वे अज्ञात देशों के अन्वेषक बन
सकते हैं। घर के प्रति गहरा लगाव होने पर भी घरेलू जीवन में उनके अनुभव असाधारण होते हैं। विवाह होता है तो विचित्र परिस्थितियों में। जितनी देर से हो, उतना ही अधिक उसके सफल रहने का अवसर होता है।
आर्थिक 
आर्थिक मामलों में मैं बहुत अधिक चेतावनी देना नहीं चाहता। इन लोगों के अत्यन्त असाधारण अनुभव रहने की सम्भावना है। एकदम अजनबी व्यक्ति सहसा उनके जीवन में आकर उनमें और उनकी प्रतिभा में गहरी दिलचस्पी लेने लगते हैं और फिर अकस्मात् छोड़कर चल देते हैं।... यही बात सम्बन्धियों के बारे में है; कभी भारी दिलचस्पी लेंगे और सहायता करेंगे, कभी इसका उलटा होगा। उन्हें सशर्त विरासत मिलने की भी सम्भावना होती है। मैं ऐसे व्यक्तियों को परामर्श दूंगा कि वे आत्मविश्वास पैदा करने का प्रयास करें, अपनी प्रतिभा को बनाए रखें और अपने हृदय में सदा आशा-आकांक्षा की ज्योति को जगाए रखें। मेरे ख्याल से इस नियम पर चलने से कभी-न-कभी उनके बौद्धिक गुण उन्हें वांछित पद तक पहुँचा देंगे।
स्वास्थ्य
इस राशि में स्वास्थ्य की दशा मनःस्थिति पर निर्भर रहती है। आप शरीर से इतने मोटे-ताजे नहीं होंगे लेकिन यदि आपका दिमाग किसी निश्चित उद्देश्य को पूरा करने में जुट जाए तो आप भारी सहनशक्ति का परिचय देंगे  शरीर में आप किसी विचित्र बीमारी के शिकार हो सकते हैं। ट्यूमर, आंतरिक अंगों में घाव, लम्बा नजला-जुकाम और इन्फलुएंजा की सम्भावना है। लेकिन प्रसन्न मुद्रा में रहने पर ये प्रवृत्तियाँ गायब हो सकती हैं। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक ‘सात' और 'दो' हैं। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को अपने काम या योजनाएँ पूरी कीजिए। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष इन्हीं मूलांकों वाले होंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। 25 जुलाई को जन्मे लोग ‘एक-चार' मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए लोगों के प्रति भी आकर्षित होंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए नेप्चून (कबूतर) और चन्द्र (हरा, क्रीम, सफेद) के रंगों के वस्त्र पहनिए। 25 जुलाई वाले लोग सुनहरे, पीले, नारंगी तथा भूरे रंग को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके भाग्य रत्न हैं : हरा जेड, चन्द्रकांत मणि, लहसुनियाँ, मोती।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285