क्या आपका जन्म 7, 16, 25 अगस्त को हुआ है

7, 16, 25 (मूलांक 7) अगस्त को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह नेप्चून, चन्द्र, सूर्य और यूरेनस हैं। यह एक बहुत विचित्र ग्रहयोग है। नेप्चून आपको अत्यन्त महत्त्वाकांक्षी बनाएगा लेकिन सामान्य ढंग से नहीं। यह महत्त्वाकांक्षी बनाएगा लेकिन सामान्य ढंग से नहीं। यह महत्त्वाकांक्षा दूसरों पर प्रभुत्व या शासन की नहीं होगी बल्कि आपके काम से सम्बन्धित होगी। आपके मन में गुप्त विद्याओं और दार्शनिक विषयों के साथ ही सभी ललित कलाओं के प्रति प्रेम होगा, जैसे संगीत, चित्रकला, काव्य, मंचकला आपेरा आदि। आपका व्यवहार शान्त और शालीन होगा। आपमें भावुकता होगी जिसका झुकाव बहुत-कुछ अध्यात्मवाद की ओर होगा। अपने साथियों के प्रति आप सहृदय और उनका भला करने वाले होंगे। आपके प्रेम-प्रसंगों में अनेक दर्द और निराशाएँ होंगी लेकिन उनके कारण आप अपनी भावनाओं को कठोर और कटु नहीं होने देंगे। आप अपने विचारों और दूसरों की राय के बारे में मौलिक लीक से हटकर और स्वतन्त्र होंगे। आप स्पष्ट पसन्द और नापसन्द वाले होंगे। आपके जीवन में लोमहर्षक अभियान और असामान्य तथा विचित्र प्रेम-प्रसंग आएँगे जिनकी आलोचना होगी तथा आपको परेशानी होगी। आप किसी ऐसे काम में सफल होंगे जिसमें आप विशुद्धतः अपने व्यक्तित्व पर निर्भर रहें, व्यापार-व्यवसाय में नहीं। आपमें सदा यात्रा और स्थान-परिवर्तन की तीव्र इच्छा रहेगी लेकिन आपको अपने स्वभाव की चंचलता को अच्छी तरह नियन्त्रण में रखना चाहिए। आप व्यक्तियों और वातावरण दोनों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील होंगे। आपको प्रेरणा और अन्तर्ज्ञान का वरदान
होगा। रहस्यवादी या गुप्त विषयों पर लिखने में, या कल्पनावादी चित्रकारी में, या अपने निजी व्यक्तिवादी दृष्टिकोण से साहित्य-रचना में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे!
आर्थिक दशा
आपका न तो रुपये-पैसे से मोह होगा और न लीक वाले व्यापारिक जीवन से। फिर भी दूसरों के कल्याण के लिए आत्मत्याग की भावना से धन कमाना चाहेंगे और अपने मन को भाने वाले पद स्वीकार कर लेंगे। इसका यह मतलब नहीं कि आप धन नहीं कमा सकेंगे बल्कि आपके लिए स्वभाव के अनुकूल कुछ कर पाना कठिन होगा। यदि निजी प्रयासों से अलग कोई आय हो तो सट्टेबाजी से या दूसरों की सलाह पर चलकर उसे बढ़ाने का प्रयास कीजिए।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य का प्रश्न पूरी तरह आपके मन पर निर्भर होगा। आम भाषा में आप देखने में बहुत तगड़े नहीं होंगे, पर तगड़े दीखने वाले लोगों से आपमें सहन-शक्ति अधिक होगी। आप भोजन के बारे में विचित्र धारणा रखेंगे और इसमें आपको अपनी अन्तःप्रेरणा के अनुसार चलना चाहिए। आपके लिए ‘सात' और 'दो' अंक विशेष महत्त्वपूर्ण रहेंगे। 21 जून से 30 अगस्त तक और 25 दिसम्बर से मार्च के अन्त तक उनका और भी विशेष मतलब होगा। आपको अपने कार्यक्रम निश्चित करने में इन अंकों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। आपको इन्हीं अंकों वाले मकानों में रहने का प्रयास करना चाहिए। आपके जीवन के सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'दो' और 'सात' के मूलांकों वाले होंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। आपके लिए सबसे भाग्यवर्धक रंग हल्के हरे, कबूतरी, नारंगी, पीले या सुनहरी हैं। नीला रंग भी चलेगा लेकिन गहरे और काले रंगों से यथासंभव बचिए। आपके भाग्य रत्न हैं; चंद्रकांत मणि, हीरा, मोती, जेड और अम्बर 

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285