क्या आपका जन्म 6,15,24 सितम्बर को हुआ है
|
6,15, 24 (मूलांक 6) सितम्बर को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह शुक्र और बुध हैं। शुक्र के गुण विशेष रूप से परिलक्षित होंगे। आपका स्वभाव अत्यन्त सहानुभूतिपूर्ण होगा। ऐसा करने से रोमांस महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। लेकिन प्रेम-प्रसंगों से काफी कठिनाइयाँ आने की सम्भावना है-प्रायः सदा एक साथ दो प्रेम-प्रसंग चलेंगे। प्रारम्भिक वर्षों में आप 'गलत व्यक्ति' की ओर झुकते दिखाई देंगे-पहले से विवाहित या आपके पद से छोटा व्यक्ति। बाद में आप इस सबको उलटकर ठीक से विवाह करेंगे। आपमें शीघ वयस्क होने की प्रवृत्ति होगी- 'जवान कन्धों पर बुजुर्ग सिर'। शुरू से ही आपके सामने दो रास्ते खुले होंगे। एक भक्ति भाव या गहरे धर्मभाव के रुझान वाला बहुत कठोर शुद्ध जीवन होगा, जिस पर आपके परिवार और लालन-पालन का भारी प्रभाव होगा। दूसरा घर के वातावरण से मुक्ति की भावना का, दुस्साहसिक अभियान और सक्रिय जीवन से प्रेम का रास्ता होगा। प्रारम्भिक जीवन की परिस्थितियों और प्रेम-सम्बन्धों के अनुसार उनमें से आप एक या दूसरा रास्ता चुनेंगे। आप खुले जीवन के शौकीन, हर प्रकार के खेलों में उत्तम और कुत्तों, घोड़ों तथा जानवरों से भारी लगाव रखने वाले होंगे। आप खेती-बाड़ी में या किसी बड़े कृषि विकास कार्य में या, देशों की खोज में बहुत सफल हो सकते हैं। आपके स्वभाव का एक दूसरा पक्ष भी है जो इतना ही प्रबल होगा। शुक्र बुध के ग्रहयोग में जन्मे होने के कारण आप संगीत, चित्रकारी या मंच जैसा कोई कलात्मक व्यवसाय अपना सकते हैं। इनमें आपको काफी सफलता मिलेगी। कुछ भी हो, आप जो भी वृत्ति अपनाएँगे, उसी में कोई ऊँचा पद प्राप्त करेंगे। आर्थिक दशा आपके लिए यह भाग्यशाली सवाल है। कठिनाई के समय लोगों या मित्रों से सहायता मिलेगी। विरासत और उपहारों से लाभ मिलेगा। अपनी ओर से अच्छी जगह पूँजी लगाएँगे, विशेषकर घर, भूमि, सम्पत्ति आदि में। स्वास्थ्य इस सवाल से अधिक परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि आपका स्वास्थ्य बढ़िया होगा लेकिन शान-शौकत से लगाव के कारण आप उसे आघात पहुँचा सकते हैं। बीमारियों में आपको गले, श्वास-नलिका और फेफड़ों की परेशानी, छाती, कन्धों, भुजाओं तथा पाँवों में घाव या चोट की सम्भावना है। आपके लिए सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'पाँच' और 'छ:' हैं। अपनी योजनाएँ और कार्यक्रम जहाँ तक हो सके, इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों में पूरे करने का प्रयास कीजिए। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी इन्हीं मूलांकों वाले होंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप लगाव महसूस करेंगे। आपके लिए भाग्यवर्धक रंग हैं- नीले, सफेद, क्रीम और चमकीले। भाग्य-रत्न हैं फीरोजा और नीले नग, हीरा, मोती और हल्के चमकीले नग।
|
|