क्या आपका जन्म 6,15,24जुलाई को हुआ है
|
6, 15, 24 (मूलांक 6) जुलाई को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह शुक्र, चन्द्र और नेप्चून हैं। इस ग्रहयोग में आपका जीवन दिलचस्प और असामान्य रहेगा लेकिन प्यार, रोमांस और महत्त्वाकांक्षा बड़ी भूमिका अदा करेंगे। आप दयालु, उदार, दूसरों पर अपनी छाप डालने वाले और अत्यन्त आकर्षक होंगे किन्तु अन्त में आपकी सफलता का राज आपकी महत्त्वाकांक्षा ही होगी। रहस्यवाद के प्रति आपकी काफी रुचि होगी, लेकिन इसे अच्छी तरह नियन्त्रण में रखेंगे और बेकार के अन्धविश्वास को हावी नहीं होने देंगे। साथ ही आप भाग्य में विश्वास करने वाले होंगे। अपने परिवार को, विशेषकर मातृ पक्ष को, बहुत प्यार करेंगे। आप सम्बन्धियों के हितों की साधेंगे और इससे आपके कन्धों पर जो बोझ आएगा, उससे घबराएँगे नहीं। विवाह और आपका निजी घरेलू जीवन विशेष भाग्यशाली रहने की आशा नहीं है। आर्थिक दशा आर्थिक मामलों में आप अधिक भाग्यशाली रहेंगे। विपरीत लिंगियों के साथ भाग्यशाली होंगे। विवाह से पैसा मिलने की सम्भावना है। विरासत में सम्पत्ति भी मिल सकती है। अथवा आप अपनी निजी मनोशक्ति से पैसा कमाएँगे। स्वास्थ्य प्रारम्भिक वर्षों में शरीर कसा हुआ और शक्ति से भरपूर होगा। लेकिन बाद में अधिक परिश्रम और तनाव से आप अपने स्वास्थ्य को चौपट कर सकते हैं। आपको आन्तरिक बीमारियाँ हो सकती हैं, जैसे आँतों में रुकावट, ट्यूमर, अपेंडीसाइटिस हर्निया आदि । सावधानी से रहने और सादे भोजन से ये शिकायतें ठीक की जा सकती हैं। आपके महत्त्वपूर्ण अंक 'छ:', 'दो' और 'सात' हैं। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को अपने कार्यक्रम और योजनाएँ पूरी कीजिए। सबसे घटनापूर्ण वर्ष छ: मूलांक वाले रहेंगे। 'छ:', 'तीन', 'नौ' का मूलांक इतना शुभ नहीं है। 'नौ' मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे लेकिन इनमें अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए शुक्र (नीला), चन्द्र (हरा, क्रीम, सफेद) और नेप्चून (कबूतरी) के रंगों के वस्त्र पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : फीरोजा, सभी नीले नग और पन्ना भी।
|
|