क्या आपका जन्म 6, 15, 24 जून हुआ है

 6, 15, 24 (मूलांक 6) जून को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह शुक्र और बुध हैं। । जहाँ तक जनता की निगाहों में आने की बात है, यह एक बहुत शुभ ग्रह योग है। आप एक से अधिक सूत्रों से धन प्राप्त करेंगे और आपके जीवन में बड़े-बड़े अवसर आएंगे। इस ग्रहयोग वाला एक वर्ग निश्चित रूप से कल्पनाशील होता है और संगीत, कला या साहित्य में और अच्छे वक्ता या धर्म प्रचारक के रूप में सफल होता है। आप सफलता और यश की आशा कर सकते हैं किन्तु भाग्यवाद की अन्तर्धारा के साथ, जो कभी-कभी आपको निराशा और उदासी के दौर से गुजारेगी। आपमें प्रबल आकर्षण है। विपरीत लिंगी आपकी ओर सबसे अधिक आकर्षित होंगे। आपके अनेक असाधारण प्रेम-प्रसंग और रोमांस होंगे तथा आपका जीवन घटनापूर्ण रहेगा। आप किसी प्रकार के अंकुश को पसंद नहीं करेंगे। आपमें स्वतंत्रता की तीव्र उत्कंठा और अपने साथियों को ऊपर उठाने की आकांक्षा रहेगी।
आर्थिक दशा
रुपये-पैसे के मामले में आपके भाग्यशाली रहने की अधिक सम्भावना है। आपको अनेक उपहार और सम्पत्ति विरासत में मिलेगी।
स्वास्थ्य
आपके अति संवेदनशील स्नायुओं से पीड़ित होने की सम्भावना है। कभी कभी हे-फीवर, श्वास नलिका में सूजन और दमे की शिकायत हो सकती है। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'छः' और 'पाँच' हैं। सबसे घटनापूर्ण वर्ष इन्ही मूलांकों वाले रहेंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आपका लगाव होगा। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए बुध (हल्के चमकीले) और शुक्र (नीले) के रंगों के वस्त्र अति पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : हीरा, मोती, पन्ना, फीरोजा, सभी नीले और चमकीले सफेद

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285