क्या आपका जन्म 5, 14, 23 जुलाई हुआ है

 5, 14, 23 (मूलांक 5) जुलाई को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह बुध, चन्द्र और नेप्चून हैं। आप व्यक्तियों और वातावरण दोनों के प्रति अत्यन्त संवेदनशील और उन पर अपनी छाप छोड़ने वाले होंगे। दया के सभी कामों से आप तत्काल प्रभावित होंगे। आपके स्वभाव के लिए प्रशंसा और प्रोत्साहन वही काम करेंगे जो फूलों के लिए पानी करता है। प्रारम्भिक वर्षों में आप स्वयं में और अपनी योग्यताओं में विश्वास करने में अत्यन्त कठिनाई महसूस करेंगे। एक बार पाँव पर खड़े जो जाएँ, फिर आगे बढ़ते ही जाएँगे और अपनी उद्देश्यपूर्ति में कभी नहीं लड़खड़ाएँगे। आपका दिमाग बहुत तेज होगा। बौद्धिक वस्तुओं के लिए प्रबल इच्छा होगी और जो भी वृत्ति चुनेंगे उसमें दूसरों पर प्रभुत्व पाने की बलवती आकांक्षा होगी। परलोक-विषयक प्रश्नों की खोजबीन के लिए आपके मन में भारी ललक होगी। आपका सबसे बड़ा दोष यह होगा कि आप अपनी योजनाओं पर आवश्यकता से अधिक जोर देकर लोगों को दुश्मन बना लेंगे और भारी विरोध पैदा कर लेंगे। आपमें यात्रा की, विशेषकर जलमार्ग से, तीव्र लालसा रहेगी और जहाँ तक परिस्थितियाँ अनुमति देंगी, आप इसे पूरा करेंगे। रुपए-पैसे के मामले में आपका भाग्य कभी-कभी चमकेगा लेकिन उसे हाथ में रखने में आपको भारी कठिनाई होगी। आप दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वासव पैदा कर सकते हैं। इन दो शक्तिशाली हथियारों से जीवन संघर्ष में आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि आपको असाधारण बुद्धि का वरदान मिला हुआ है। आपमें काफी नीति कुशलता है। यदि आपकी दिलचस्पी जाग जाए तो आप राजनयिक के रूप में बहुत सफल हो सकते हैं। आप दूसरे देशों के लोगों के अनुरूप स्वयं को ढाल सकते हैं और उनका दृष्टिकोण समझ सकते हैं, भले ही उनके विचार
आपके अपने विचारों के विपरीत हों।
आर्थिक दशा
यदि आप अपनी अन्तःप्रेरणा पर चलें और अपने ढंग से काम करें तो पैसा कमाने में बहुत सफल हो सकते हैं। आपका दिमाग इतना तेज और बहुमुखी है कि आप लीक वाले या एकरस जीवन से शीघ्र ऊब स्वास्थ्य
आप गम्भीर बीमारी से भी शीघ्र उठ खड़े होंगे। प्रमुख कठिनाई अत्यन्त संवेदनशील स्नायुओं और पर्याप्त विश्राम न कर पाने से ही होगी। बुढ़ापे में चेहरे और आँखों की नसों में तनाव आ सकता है। टाँगों तथा पैरों में चोट या पक्षाघात का भी खतरा है। थापका सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'पाँच' और फिर 'दो' तथा 'सात' हैं। अपने महत्त्वपूर्ण का क्रम या योजनाएँ इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पूरी करने का प्रयास कीजिए। आपके
सबसे घटनापूर्ण वर्ष पाँच मूलांक वाले होंगे। 'पाँच' तथा 'सात' मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। आपके लिए सबसे शुभ रंग हैं : बुध (हल्के रंग), चन्द्र (हरा, सफेद, क्रीम), नेप्चून

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285