क्या आपका जन्म 5, 14, 23 अगस्त को हुआ है

5, 14, 23 (मूलांक 5) अगस्त को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह बुध, सूर्य और यूरेनस हैं। यह एक अच्छा मानसिक ग्रह योग है। इससे बौद्धिकता और निर्णय की शक्ति बढ़ती है। मुख्य खतरा यह है कि यह व्यक्ति को जल्दबाज बनाता है। यह महत्त्वाकांक्षी स्वभाव प्रदान करता है। लेखकों, कलाकारों, अभिनेताओं आदि के लिए यह योग विशेष लाभकारी है। बुध और सूर्य का योग आत्मविश्वास और आर्थिक योग्यता देता है, लेकिन कभी-कभी सट्टेबाजी में भारी जोखिम उठाने की प्रवृत्ति भी देता है। इस प्रवृत्ति को ठीक से काबू में रखन पर यह एक भाग्यशाली योग है।बुध और यूरेनस का योग जीवन में आकस्मिक और अप्रत्याशित परिवर्तन लाएगा-वृत्ति या व्यवसाय में भी। साथ ही स्वभाव में चंचलता और स्थान परिवर्तन या यात्रा की बलवती उत्कंठा देता है। आप अत्यन्त संवेदनशील और आम तौर से भारी तनाव की स्थिति में रहेंगे।साथ ही, छोटी अवधि के किसी निश्चित लक्ष्य की सिद्धि के लिए काम करने में आपमें इच्छाशक्ति और आत्मसंयम दोनों रहेंगे। देर तक चलने वाले कामों या एकरसता से घृणा करेंगे। सबसे अधिक सफलता आकस्मिक आपात स्थिति में काम करने अथवा अपनी मन पसन्द योजना, उद्देश्य या आदर्श के लिए धुआँधार गति से काम करने में मिलेगी। प्रेम-प्रसंगों में भी आप परिवर्तन चाहेंगे। नया चेहरा सदा आपको लुभाएगा। नयापन रहने तक आप व्यक्तियों और परिस्थितियों में खूब रच-खप कर रहेंगे। आप नृत्य, गीत और चंचलता या शीघ्रता चाहने वाले खेलों के शैकीन होंगे। आप विमानों और तेज मोटरकारों में, दरअसल दूरी घटाने वाले सभी साधनों में, दिलचस्पी लेंगे। आपको सलाह देना या समझाना आसान नहीं होगा क्योंकि आप में अपने ही कायदे-कानूनों पर चलने की प्रवृत्ति है।
आर्थिक दशा
दूसरों के लिए योजनाएँ बनाने में आप अत्यधिक कुशल होंगे। आप इतने बहुमुखी और हर काम के अनुरूप अपने को ढाल लेने वाले होंगे कि कोई काम आपसे छूटेगा नहीं। सबसे बड़ा खतरा ऐसे अवांछनीय परिचितों से होगा जो आपके सम्हलने से पहले ही आपको परेशानी में डाल सकते हैं।
स्वास्थ्य
आप अपने स्नायुओं से बहुत अधिक काम लेंगे और अपने को थका लेंगे। आप शरीर के विभिन्न भागों में नसों में दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। कभी-कभी आपको अपचन की तीव्र शिकायत और अन्दरूनी अंगों में गड़बड़ी की शिकायत होगी। इस स्थिति में आप ऐसे उपायों की ओर दौड़ेंगे जो आपको जल्दी-से-जल्दी आराम दे सकें। आप मादक द्रव्यों या उत्तेजक दवाओं के आदी हो सकते हैं। आपका सबसे महत्त्वपूर्ण अंक, विशेषकर जून और सितम्बर में 'पाँच' है। इसके बाद 'एक' है। आपको अपने कार्यक्रम और योजनाएँ इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों पर पूरी करने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही मेरा कहना है कि जहाँ तक अंक का नियम है, पाँच अंक वाले व्यक्ति उससे सबसे कम प्रभावित होते हैं। वे सभी अंकों और व्यक्तियों के अनुरूप अपने को ढाल लेते हैं। यही बात रंगों के बारे में है। आप कोई भी रंग पहन सकते हैं किन्तु दिल से हल्के रंगों को पसन्द करेंगे। आपके भाग्य रत्न हैं : हीरा, मोती और चमकीले नग। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष ‘पाँच' मूलांक वाले होंगे। इसी मूलांक वाली तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति आप कुछ लगाव महसूस कर सकते हैं।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285