क्या आपका जन्म 4, 13, 22 जून को हुआ है
|
4, 13, 22 (मूलांक 4) जून को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह बुध (ओज) के साथ यूरेनस और सूर्य हैं। यूरेनस और तुध के प्रभाव से आपका जीवन असामान्य रहने की सम्भावना है। आपका अलग व्यक्तित्व होगा। आप खास लोगों या वस्तुओं को ही पसन्द करेंगे। आकस्मिक और अप्रत्याशित घटनाएँ आपके जीवन में सबसे बड़ी भूमिका निभाएँगी। आप अपने सभी कामों में भारी मौलिकता का परिचय देंगे। नयी खोजों, नये विचारों, समाज-सुधार और असामान्य अध्ययन के लिए आपको अद्भुत अन्तःप्रेरणा या रुझान प्राप्त होने की सम्भावना है। आप बिजली, टेलीविजन, टेलीपिथी, वायु तथा विमान-यात्रा सम्बन्धी खोजों जैसे विषयों की ओर आकर्षित होंगे। सरकारी समस्याओं और सामाजिक प्रश्नों के बारे में आपके विचित्र विचार होंगे। आपको विमानों, तूफानों और बिजली की वस्तुओं से खतरा हो सकता है। जब तक अपनी जैसी विचारधारा वाला साथी न मिले, विवाह आपके लिए शुभ रहने आपके रहस्यवाद की किसी शाखा की ओर आकर्षित होने की सम्भावना है। ऐसा हुआ तो साहित्यिक कृतियों द्वारा और सम्भवतः भाषणों द्वारा भी, आप उसे जनता के सामने ला की सम्भावना नहीं है। सकेंगे। सम्बन्धियों की ओर से आपको काफी चिढ़ और परेशानी होने की सम्भावना है। बहुत स्वतन्त्र स्वभाव के होने के कारण आप उनसे अलग होकर रहना पसन्द करेंगे। आपको काफी मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ेगा। सम्भव हो तो इसे टालिए। आर्थिक दशा आप कुछ अजीब और अनिश्चित हालत में रहेंगे। आप अकस्मात् धन प्राप्त कर सकते हैं; लेकिन उसे हाथ में रख पाने की सम्भावना नहीं है। आपके विचार आपकी अपनी पीढ़ी से बहुत आगे होंगे। आपमें दांव खेलने की इच्छा होगी लेकिन आम तौर से आप पिछड़े लोगों की सहायता करना चाहेंगे। आपके सबसे अच्छे अवसर बिजली-सम्बन्धी खोजों, वायरलेस, रेडियो, टेलीविजन, टेलीफोन, सिनेमा और साहित्य या अत्यन्त कल्पनाशील रचना में भी हैं। स्वास्थ्य आपके तगड़े होने की सम्भावना नहीं है, लेकिन रहस्यमय बीमारियाँ होंगी। आप डॉक्टर की बातों में आसानी से नहीं आएँगे और बार-बार उन्हें बदलेंगे। दवाओं के प्रति अत्यन्त संवेदनशील रहेंगे। जरा-सी दवा भी शरीर पर बड़ा असर करेगी। अपने पर अनेक प्रयोग करेंगे, विशेषकर मानसिक उपचार में। आप नये ढंग के अच्छे डॉक्टर बन सकते हैं, लेकिन आपके बारे में काफी विरोध और गलतफहमी होगी। अब गए, अब गए, वाली स्थिति में रहने पर भी आपके दीर्घजीवी होने की आशा है। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'चार' और 'पाँच' मूलांकों वाले होंगे। 'चार', 'पाँच' और 'एक' मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति आपका गहरा लगाव होगा। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए बुध (हल्के चमकीले) और यूरेनस (सिलेटी व शोख) के रंगों के वस्त्र पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : नीलम, हीरे और सभी सफेद या चमकीले नग।
|
|