क्या आपका जन्म 4, 13, 22, 31अगस्त हुआ है

 4, 13, 22, 31 (मूलांक 4) अगस्त को जन्मे व्यक्ति
यूरेनस और सूर्य आपके कारक ग्रह हैं। 31 अगस्त को जन्म लेने पर अगली राशि कन्या का क्षेत्र प्रारम्भ हो चुका होगा और आप पर सूर्य, यूरेनस तथा बुध (सौम्य) का प्रभाव अधिक रहेगा। यूरेनस के प्रभाव से आपके चरित्र का व्यक्तिगत पक्ष अधिक प्रमुखता से उभरकर सामने आयेगा। आपमें विचारों तथा कार्य की स्वतन्त्रता के लिए निश्चित मोह होगा। आप हर प्रकार से लीक से हटकर चलना चाहेंगे। आपको बहुत कुछ सनकी समझा जाएगा और आप दूसरों की योजनाओं में आसानी से नहीं बैठ सकेंगे। आपके अपने लोग और निकट-सम्बन्धी ही आपका साथ देने में सबसे अधिक कठिनाई महसूस करेंगे। आप अंकुश और आलोचना सहन नहीं करेंगे। यदि ऐसा करने की स्थिति में हुए तो घर-बार छोड़कर लम्बी यात्राओं पर चल देंगे। आपको भारी धैर्य के विकास की जरूरत होगी, विशेषकर निकट के सम्बन्धियों के साथ व्यवहार में। आप शायद किसी असामान्य कार्य या वृत्ति में सफलता प्राप्त करेंगे। धर्म और जीवन के प्रति आपके विचार लीक से हटकर होंगे। अपने मुँहफटपन से आप अनेक लोगों को दुश्मन बना सकते हैं। अपने जीवनकाल में आप अनेक दुस्साहसिक अभियान करेंगे। प्रेम-प्रसंगों में अनेक निराशाओं का सामना करना पड़ेगा, विशेषकर पारिवारिक जीवन में। 31 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों पर यह बात इतनी लागू नहीं होगी।
आर्थिक दशा
आपकी आर्थिक दशा को समझ पाना कठिन होगा। प्रकटतः आप रुपए-पैसे की परवाह नहीं करेंगे, फिर भी उसकी शक्ति से प्रभावित होंगे। व्यापार में या तो सम्बद्ध व्यक्तियों पर आँख मूंदकर भरोसा करेंगे या उनके प्रति सन्देहशील होंगे। आपके लिए अकेले काम करना अच्छा रहेगा। आप हर प्रश्न के दोनों पहलू देख सकते हैं और उन पर समान रूप से वाद-विवाद कर सकते हैं। आप साहूकार के रूप में सफल
हो सकते हैं। देर-सवेर आपके दिमाग में कोई ऐसा नया विचार आने की सम्भावना है जो आपको बड़ी धन प्राप्ति करा सकता है।
स्वास्थ्य
आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा किन्तु अधिकतर इस पर निर्भर होगा कि वातावरण सौहार्दपूर्ण है या नहीं। मन की स्थिति का स्वास्थ्य की अच्छाई-बुराई पर भारी प्रभाव पड़ेगा। दुःखी होने पर चिन्ता करेंगे, उदास हो जाएँगे और अपने में सिमट जाएँगे। आपमें विष फैलने, रुकावटें आने और कठिनाई से निदान होने वाली बीमारियों की प्रवृत्ति होगी। हड्डियाँ चटकने वाली होंगी। आपको अकस्मात् गिर पड़ने और हाथ-पाँव में चोट से विशेष सतर्क रहना होगा। रीढ़ में कमजोरी या चोट की भी सम्भावना है। आपमें दो वर्ग विशेष रूप से मिलते हैं। एक वर्ग उन लोगों का है जिन्हें मध्य आयु के बाद तेजी से मोटापा चढ़ने लगता है। यदि आप इस वर्ग में से हैं तो दिल की बीमारी या मस्तिष्क के कौमा से अपनी रक्षा कीजिए। इसके विपरीत यदि आप उन लोगों में से हैं जो मध्य आयु के बाद तेजी से पतले होने लगते हैं तो सभी प्रकार की स्नायविक बीमारियों से सावधान रहिए। ऐसा न करने पर बाद में पक्षाघात का खतरा रहता है। आपका सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'चार' है जो जीवन भर महत्त्वपूर्ण रहेगा। 21 जून से अगस्त के अन्त तक और 21 दिसम्बर से 19 फरवरी तक 'आठ' का अंक विशेष महत्त्वपूर्ण होगा। आप उक्त मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति गहरा लगाव महसूस करेंगे। आप देखेंगे कि आपके भाग्य से उनकी बहुत-कुछ निर्णायक भूमिका रहती है। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'चार' और 'आठ' मूलांक वाले ही होंगे। आपको सफलता प्रदान करने वाले रंग वे ही हैं जो जुलाई में इन तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के लिए है : गहरा नीला या समुद्री नीला और सुनहरा, पीला नारंगी तथा भूरा। भाग्य रत्न हैं : नीलम, हीरा, लाल और पुखराज।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285