क्या आपका जन्म 3, 12, 21, 30 जुलाई को हुआ है

 3, 12, 21, 30 (मूलांक 3) जुलाई को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह गुरु, नेप्चून और चन्द्र हैं। यह योग आपके व्यक्तित्व को और आपके जीवन तथा वृत्ति को अधिक महत्त्वाकांक्षी करेगा, विशेषकर 30 जुलाई को जन्म लेने पर। आप बहुत स्वतन्त्र भावना वाले और अपने विचारों तथा राय में निडर और साहसी होंगे। फिर भी उदार, दूसरों के साथ उपकार करने वाले तथा सहानुभूति रखने वाले होंगे। आप अपने से छोटे और समकक्ष दोनों लोगों में लोकप्रिय होंगे, विशेषकर यदि आप समय-समय पर मिलने वाले दायित्वों को कन्धे पर ले लें। आप जीवन को अधिक ऊँचे और बौद्धिक धरातल से देखेंगे। दूसरों पर अधिकार के पदों, सरकारी, नगरपालिका या सार्वजनिक कार्यों या बड़े उद्यमों के प्रमुख रूप में आपको अच्छी सफलता मिलनी चाहिए। परिवार और देश के प्रति आपके मन में बहुत गहरा प्रेम होगा और साथ ही यात्रा कर दूसरे देशों की दशा जानकर ज्ञान बढ़ाने की मन में प्रबल उत्कंठा होगी। आप उद्यम या व्यापार खड़े करने में बहुत सफल होंगे किन्तु इतनी ही आसानी से किसी पेशेवर सार्वजनिक या राजनीतिक जीवन को अपना सकेंगे। प्रारम्भिक जीवन में सम्भवतः आपको ऊपर उठने में कठिनाई हो और हर लाभ के लिए अपने भरोसे रहना पड़े। ऐसा हुआ तो करीब 30 या 35 वर्ष की आयु तक आपका मार्ग कठिन हो सकता है, उसके बाद भाग्य आपका पूरी तरह साथ देगा। आप अपने समाज या देश से सम्मान और जिम्मेदारी के पदों की आशा कर सकते हैं।
आर्थिक दशा
रुपए-पैसे के मामले में डरने की कोई आवश्यकता नहीं। एक बार प्रारम्भ के वर्ष कटे और नींव के फल मिलने शुरू हुए, आप सम्पत्ति और पद दोनों प्राप्त करेंगे
स्वास्थ्य
आपका शरीर स्वस्थ होगा और जीवन के प्रति प्रसन्न दृष्टिकोण से ठीक रहेगा। आप संयमी और नियम से चलने वाले होंगे और बहुत गम्भीर बीमारियों के शिकार होंगे। आप यथासम्भव अधिक-से-अधिक बाहर जाते रहेंगे। आपके साथ सबसे बड़ा खतरा यह है कि अपने कन्धों पर बहुत अधिक जिम्मेदारियाँ उठा लेंगे और अतिश्रम से अपनी कर लेंगे। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'तीन', 'दो' और 'सात' हैं। सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी इन्हीं मूलांकों वाले रहेंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। आयु को कम अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए गुरु (बैंगनी, फालसई, जामुनी) और नेप्चून, (कबूतरी व शोख) के रंगों के कपड़े पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : कटैला, बैंगनी रंग के नग, हीरा, चन्द्रकांत मणि, मोती।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285