क्या आपका जन्म 3, 12, 21, 30 सितम्बर को हुआ है
|
3, 12, 21, 30 (मूलांक 3) सितम्बर को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह गुरुऔर बुध है दिल से आप अत्यन्त महत्त्वाकांक्षी होंगे और अपने जन्म के तथा प्रारम्भिक जीवन के वातावरण से ऊँचे उठने के लिए संकल्पबद्ध होंगे। आप किसी पद पर पहुँच जाएँ, आसानी से सन्तुष्ट नहीं होंगे। आप बेतहाशा गति से आगे बढ़ना चाहेंगे। यदि इस प्रवृत्ति पर नियन्त्रण नहीं लगाया तो कभी-कभी निढाल होकर बैठ जाने का खतरा है। आपके लिए अपने आस-पास के लोगों पर प्रभुत्व जमाना एकदम स्वाभाविक है। अपनी योजनाएँ पूरी करने के लिए आपमें दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प होंगे, लेकिन साथ ही दूसरों के विरोध के मुकाबले में बहुत आगे तक नहीं बढ़ेंगे और अपने को वश में रखेंगे। सम्पत्ति जमा करने की इच्छा में आप सांसारिकता बरतते दिखाई देंगे, किन्तु अपने ढंग से उदार और उदात्त भी होंगे। अपने व्यवहार में आप विवेक और समझ से काम लेंगे। आपका मस्तिष्क व्यावहारिक ढंग का होगा और सामने आने वाले किसी भी मामले का शीघ्र विश्लेषण कर देगा। आप वैज्ञानिक जाँच-पड़ताल और शोध से आकर्षित होंगे लेकिन अपनी लक्ष्य-पूर्ति के लिए उनका नौकर की भाँति उपयोग करेंगे। यदि सम्पत्तिवान हुए तो विश्व-विद्यालयों को दान देंगे और शोध कार्य में छात्रों की सहायता करेंगे। आपका सबसे अच्छा काम उत्तरदायित्व, अधिकार और विश्वास के पदों पर होगा। आप अच्छे संगठनकर्ता होंगे। दूसरों के लिए कानून बनाएँगे लेकिन अपने कानून आप स्वयं होंगे। सम्भवतः आपको अपनी योजनाएँ पूरी करने में कुछ भी अनुचित या लीक से हटकर दिखाई नहीं देगा। आप उच्च श्रेणी के बुद्धिजीवी होंगे। कार्यकाल के विभिन्न चरणों में सामने आने वाली कठिन-से-कठिन समस्याओं को भी मन से स्वीकार कर लेंगे। आप दूसरों की जमकर आलोचना करने वाले और मित्रों तथा परिचितों के चुनाव में सावधान होंगे। कुछ ही लोग आपके निकट आ पाएँगे। विवाह एक विचित्र अनुभव रहने की सम्भावना है। विवाह अपने से नीचे काम करने वाले या ऐसे व्यक्ति से करेंगे जिस पर आप मानसिक रूप से छाए हुए हों। आपको भूमि या मकान में पूँजी लगाने अथवा देश के विकास में पहल करने, अथवा विदेशों या जन्म-स्थान से बहुत दूर के स्थानों में सम्पर्को से लाभ होगा। नाप जन-जीवन में या जनता के सामने लाने वाले किसी धन्धे में भी सफल होंगे। आपके जीवन का पूरा रुख सफलता का रहेगा। एकमात्र खतरा सीमा से बाहर निकलने या किसी अति महत्त्वाकांक्षी योजना में सब कुछ दांव पर लगा देने का है। यदि आप अपने को नियन्त्रण में रखेंगे तो अपने साथियों से कहीं ऊँचे उठने की आशा कर सकते हैं। आर्थिक दशा आपको अधिक डरने की आवश्यकता नहीं है, हालांकि आप अति चिन्तित हो सकते हैं। आप किसी एक ढंग के काम से चिपके नहीं रहेंगे। लेकिन कई कामों में अपने पाँव फँसाए, रहेंगे। आप में भारी दूरदर्शिता और निर्णय-बुद्धि होगी तथा अपने काम में सदा अपने प्रतिस्पर्धी से एक कदम आगे ही रहने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य स्वास्थ्य के सम्बन्ध में प्रमुख प्रवृत्ति पेट के ऊपरी भाग, जिगर, तिल्ली और पाचन अंगों में गड़बड़ी और मधुमेह की होगी। आप अपने को मशीन समझकर अपना इलाज खुद करना चाहेंगे और डॉक्टर को उसी भाँति बुलाएँगे जैसे मशीन ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुलाते आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'तीन', 'पाँच', और 'छ:' हैं। अपनी योजनाएँ इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पूरी करने का प्रयास कीजिए। सबसे घटनापूर्ण वर्ष तीन मूलांक वाले रहेंगे। 'तीन', 'पाँच', या 'छ:' मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्ति के प्रति गहरा लगाव महसूस करने की सम्भावना है। 30 सितम्बर को जन्मे व्यक्तियों के लिए आगामी राशि तुला शुरू हो जाती है। आपमें सितम्बर की 'तीन' मूलांक वाली अन्य तिथियों को जन्मे व्यक्तियों जैसे ही गुण होंगे, लेकिन उनसे अधिक भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए सभी हल्के रंग और उनके साथ जामुनी, फालसई तथा बैंगनी रंग भाग्यवर्द्धक रहेंगे। आपके भाग्य रत्न हैं : हीरा, सभी चमकीले नग और कटैला।
|
|