क्या आपका जन्म 2,11,20,29 सितम्बर को हुआ है

 2, 11, 20, 29 (मूलांक 2) सितम्बर को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह चन्द्रमा, नेप्चून और बुध हैं। आपमें बहुत उर्वर कल्पना शक्ति और उत्तम मानसिक क्षमता होगी किन्तु बार-बार परिवर्तन का चाव आपको अपनी योग्यताओं से पूरा लाभ उठाने नहीं देगा। आपमें सभी बौद्धिक अध्ययनों की गहरी इच्छा होगी और व्यावसायिक क्षेत्र में जाने के बजाय ऐसे काम करना अधिक पसन्द करेंगे। आपमें आडम्बर नहीं होगा, बल्कि बिना दिखावे का शांत जीवन पसन्द करेंगे। जिस काम में भी लगे होंगे पूरे भरोसे और ईमानदारी से काम करेंगे लेकिन पर्याप्त आत्मविश्वास और अपनी योग्यता में यकीन न होने के कारण उत्साह का अभाव रहेगा। प्रयत्न से आप अपनी इस दुर्बलता को दूर कर सकते हैं। आप शोध छात्र के रूप में, साहित्य में, कलात्मक काम में और कैमिस्ट या किसी विज्ञान के काम में भी, अच्छी सफलता पा सकते हैं। आपको फूलों, बागवानी और प्रकृति से घनिष्ठ रूप में जुड़ी वस्तुओं तथा धरती के पदार्थों से प्रेम होगा, लेकिन व्यावसायिक भावना न होने से उनसे आर्थिक लाभ नहीं उठा सकेंगे। आपमें मित्र बनाने और मित्रता बनाए रखने की क्षमता है, विशेषकर अपने विपरीत
लिंगियों से। आप अनेक बार स्थान परिवर्तन और यात्राएँ करेंगे। अपने जीवन साथी के चुनाव में विशेष सावधानी बरतिए और जल्दबाजी में निर्णय मत कीजिए। अच्छा हो यदि बड़ी आयु में विवाह करें क्योंकि मध्य आयु के लगभग या बाद में आपके विचारों में क्रांतिकारी परिवर्तन हो सकता है। कभी-कभी आपको निराशा और उदासी के दौरे पड़ने की भी सम्भावना है। उनके अध्ययन से पता चलेगा कि चन्द्रमा का आप पर कितना प्रभाव है। आपका सबसे अच्छा समय शुक्ल पक्ष का होगा। इसी में अपनी योजनाएँ पूरी करने का प्रयास करना चाहिए। कृष्ण पक्ष में चुपचाप रहे आना बेहतर होगा। निराशा और उदासी से दूर रहिए क्योंकि इसका आपके पाचन अंगों और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। आप दूसरों का मन पढ़ने के गुणों का विकास कर सकते हैं। किन्तु उन्हें बहुत कुछ अपने तक सीमित रखेंगे।
आर्थिक दशा
आप व्यापार के बजाय दिमागी काम से धन कमाएँगे, किन्तु धन की इच्छा से आकर्षित होने पर बड़े उद्यमों के प्रमुख के रूप में भी अच्छा काम कर सकते हैं। आप साहित्य में आलोचक, पुस्तक समीक्षक, प्रूफरीडर के रूप में, शिक्षक, सचिव, या नई-नई वस्तुओं के लिए यात्री के रूप में अच्छा काम कर सकते हैं। आप अल्पव्ययी और पैसे को सावधानी से खर्च करने वाले होंगे। भविष्य के बारे में बहुत चिन्तित रहेंगे लेकिन अपनी आवश्यकताओं के लायक आपके पास काफी धन रहने की आशा है।
स्वास्थ्य
पाचन अंगों, पेट और आंतों की गड़बड़ी से आपको अनेक धक्के लगेंगे। भोजन का अध्ययन कर और अपने शरीर के अनुकूल पदार्थ चुनकर उनसे बच सकते हैं। कच्चे-पक्के खाने के प्रति आप अत्यधिक संवेदनशील होंगे। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'दो' और 'सात' हैं। सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'दो' के मूलांक वाले रहेंगे। ‘दो-सात' मूलांकों वाले व्यक्तियों के प्रति आप लगाव महसूस करेंगे। आपके लिए भाग्यवर्धक रंग हैं  हल्के हरे, सिलेटी और नीले। आपको गहरे, काले रंगों से बचना चाहिए। आपके भाग्य रत्न हैं : जेड, चन्द्रकांत मणि, मोती। हरा जेड सर्वोत्तम रहेगा।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285