क्या आपका जन्म 2,11,20,29 जून को हुआ है

 2, 11, 20, 29 (मूलांक 2) जून को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह बुध (ओज) के साथ चन्द्र और नेप्चून हैं। 29 जून को जन्म लेने पर बुध के बजाय आप चन्द्र के प्रभाव में आते हैं। आपमें अधिक नम्र और कल्पनाशील गुणों की अधिकता रहेगी। आम तौर से नए विचारों को ग्रहण करने के लिए तैयार रहेंगे। आप उदार विचार वाले और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले हैं। लड़ाई-झगड़े या युद्ध से आपको स्पष्ट घृणा होगी। आप कूटनीति से या बातचीत से
झगडे निपटाने में कुशल होंगे, लेकिन प्रायः कठिन परिस्थितियों में फँस जाएँगे। आपको कूटनीति या कला से जुड़ा व्यवसाय अपनाना चाहिए। पुस्तकों, साहित्य और इतिहास से आपको गहरा प्रेम होगा। आप बहुत यात्राएँ करेंगे और अनेक बार स्थान तथा लिबास बदलेंगे। साहित्य में सफल हो सकते हैं। समरस या व्यापारी ढंग का जीवन आपके अनुकूल नहीं होगा। आजीविका के लिए लेखकों के या कलाकारों के लिए लिखा-पढ़ी करना, स्वयं साहित्य-रचना, विशेषकर कल्पनाशील ढंग का, आपके लिए ठीक रहेगा।
आर्थिक दशा
आर्थिक मामलों में आप बहुत समझदार नहीं हो सकते। आप 'धन खींचने' के काम के नहीं हैं। आप मानसिक, बुद्धिजीवी वर्ग के हैं और यदि तत्काल जरूरतें पूरी करने लायक पैसा मिल जाए तो धन की अधिक परवाह नहीं करेंगे। आप सपनों की दुनिया में रहने वाले आशावादी वर्ग से हैं; किन्तु अक्सर आपके सपने सच में बदल जाने की सम्भावना है।
स्वास्थ्य
ग्रह योग आपको बहुत तगड़ा या शारीरिक दृष्टि से मजबूत होने का आश्वासन नहीं देता। पेट का ऊपरी भाग कमजोर होने की सम्भावना है। भोजन पर ध्यान देना और सोच-समझकर खाना ठीक रहेगा। इससे आप गम्भीर बीमारी से बचे रहेंगे और लम्बी आयु मोग सकेंगे, हालांकि बहुत ताकतवर कभी नहीं रहेंगे। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक योजनाएँ और आकांक्षाएँ पूरी करने के लिए 'दो' और 'सात' हैं। सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'दो' और 'पाँच' मूलांकों वाले रहेंगे। 'दो, 'पाँच' और 'सात' मूलांकों वाली तिथियों को, और 'एक' तथा 'चार' मूलांकों वाली तिथियों को भी, पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए चन्द्र, (हरा, क्रीम, सफेद), नेप्चून (कबूतरी, शोख) और बुध (हल्के चमकीले) के रंगों के कपड़े पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं: जेड, चन्द्रकांत मणि, लहसुनिया, मोती, नीलम, हीरा और चमकीले नग।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285