क्या आपका जन्म 2,11,20,29 जुलाई हुआ है
|
2, 11, 20, 29 (मूलांक 2) जुलाई को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह चन्द्र, सूर्य, यूरेनस और नेप्चून हैं। आपमें कल्पनाशील गुण अधिक प्रकट होंगे। आप बड़े-बड़े सपने देखेंगे और सम्भावना यह है कि वे पूरे होंगे। आप अपना हर काम उत्साह से करेंगे और दूसरों के लिए कायदे-कानून बनाने में अत्यन्त तानाशाही रुख का परिचय देंगे। आप ऐसी नाटकीय परिस्थितियाँ पैदा कर देंगे जिनमें आपकी प्रमुख भूमिका रहेगी और आपका नाम फैलेगा। मन से आप कलाप्रिय, मानी और भावुक होंगे। आप कविता, साहित्य संगीत और नाटक के प्रेमी होंगे। दूसरों की भावनाओं को जगाने की आपमें काफी योग्यता होगी। आप एकरस जीवन को नापसंद करेंगे। अन्य देशों को बरतने में समुद्र यात्राएँ करना चाहेंगे और उनमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। कभी-कभी आप तेज-तर्रार भी हो सकते हैं और अपनी रूखी वाणी से लोगों को दुश्मन बना लेंगे। लेखक, संगीतज्ञ या कलाकार के रूप में आप भारी कल्पनाशक्ति का परिचय देंगे और आपकी प्रतिभा बहुमुखी होगी। आप क्यूरियोज, पुरावस्तुओं, पुराने फर्नीचर आदि के शौकीन होंगे और जहाँ तक हो सकेगा, उनका अधिक से अधिक संग्रह करेंगे।आप नदियों, झीलों और समुद्र के निकट रहना पसन्द करेंगे। यात्रा-कथाएँ पढ़ने के शौकीन होंगे और विदेशों के बारे में काफी जानकारी जमा कर लेंगे। आप अपना कोई अलग रास्ता बनाएंगे। जो भी वृत्ति अपनाएँगे उसमें आपके किसी प्रमुख पद पर पहुंचने की सम्भावना है। आर्थिक दशा आर्थिक दशा भी बदलती हुई रहेगी। अनिश्चय की भावना रहने की सम्भावना है। पैसा पैदा करने के लिए किसी भी अवसर का लाभ उठा लेने की इच्छा होगी। अंत में एक दुश्चक्र बन जाने की सम्भावना है जो आयु के साथ बदतर हो सकता है। आपको आर्थिक मामलों में अत्यन्त सावधानी से काम लेना चाहिए। सट्टेबाजी और दांव लगाने के सभी प्रयासों से बचिए। धीरे-धीरे ही सही, पूंजी जमा करने का प्रयास कीजिए। शीघ्र धन कमाने की योजनाओं से दूर रहिए। हो सके तो जमे-जमाए कारोबार से अपने को जोडिए या उसके लिए काम कीजिए। आपके ग्रह जहाजरानी, आयात-निर्यात, माल तथा मनुष्यों की दुलाई या अविकसित देशों की खोज जैसे कामों के लिए शुभ स्वास्थ्य आपके स्वास्थ्य का विश्लेषण कर पाना कठिन है। या तो बहुत तगड़े और गठीले होंगे या एकदम उलटे। 29 जुलाई वाले व्यक्ति दूसरे वर्ग में आ जाते हैं। वे अगली राशि सिंह में प्रवेश कर चुके होते हैं। यह बहुत सम्भावनाओं वाली राशि है लेकिन सफलता के लिए उनकी प्रबल महत्त्वाकांक्षा को जगाना होगा। यदि आप 2, 11 या 20 जुलाई को पैदा हुए हैं तो चन्द्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आप अपने वातावरण के प्रति अत्यन्त संवेदनशील होंगे। यदि वह भाग्यशाली और अनुकूल हुआ तो आप बीमारी से अधिक परेशान हुए बिना जीवन काट देंगे। इसके विपरीत यदि निराशाजनक या दुःखद परिस्थितियाँ हुईं तो आपको बीमारियों से काफी कष्ट उठाना होगा। आम प्रवृत्ति अन्दरूनी अंगों में दर्द और ऐंठन की रहेगी। आँतों में फोड़े, रुकावट या गंध की भी कुछ सम्भावना है। इन तिथियों को पैदा हुए पुरुष और स्त्री दोनों के लिए बहुत सादा भोजन करना और अधिक से अधिक पानी पीना लाभकारी रहेगा। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक : 'एक', 'दो' और 'सात' हैं। सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'दो' और 'सात' मूलांकों वाले रहेंगे। 'एक', 'दो' और 'सात' मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे ब्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए (हरा, क्रीम, सफेद), सूर्य (सुनहरा पीला, नारंगी, भूरा) और नेप्चून (कबूतरी व शोख) के रंगों के कपड़े पहनिए। आपके भाग्यरत्न हैं : जेड, मोती, चन्द्रकांत मणि, पुखराज, अम्बर, हीरा।
|
|