क्या आपका जन्म 2,11,20,29 अगस्त हुआ है
|
2, 11, 20, 29 (मूलांक 2) अगस्त को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह चन्द्र, नेप्चून और सूर्य हैं। 29 अगस्त को जन्म लेने पर आप आगामी राशि कन्या के क्षेत्र में प्रवेश कर चुके होते हैं और तब सूर्य के स्थान पर बुध के प्रभाव में आ जाते हैं। ग्रह योग बहुत शुभ है। यह आपको मानसिक और सामाजिक रूप से ऊप उठाएगा। आपमें लोगों का विश्वास पैदा करेगा और आपकी वृत्ति में आगे बढ़ने के अनेक अवसर प्रदान करेगा। आप विपरीत लिंगियों में लोकप्रिय होंगे, आदर्शवादी प्रेम-प्रसंग और रोमांस आपके जीवन में विचित्र और असाधारण घटनाओं को जन्म देंगे। संगीत, साहित्य, कला या नाटक में आप काफी प्रतिभा का परिचय दे सकते हैं।अपने जीवन-वृत्त में आप प्रमुख पद प्राप्त करेंगे और भारी व्यवहार-कुशलता, कूटनीति तथा सुप्रबन्ध का परिचय देंगे। आप अपने मित्रों और प्रेम-पात्रों के प्रति अत्यन्त वफादार होंगे, इतने उदात्त और विशाल हृदय कि आपका कोई दुश्मन नहीं होगा, भले ही वह आपके विचारों से मतभेद रखने वाला हो। आप दूसरों में सर्वोत्तम गुणों को ही देखना चाहेंगे और सम्भव हुआ तो उन्हें निखारने में सहायता भी करेंगे। आपको भाषण या लेखन-कला के वरदान का विकास करने में समर्थ होना चाहिए। आप धर्म-प्रचारक, शिक्षक या जज के रूप में सफल हो सकते हैं। आम लोगों के बारे में आपको गहरा अंतर्ज्ञान होगा, कठोर आलोचना की दृष्टि से नहीं, उन्हें समझने और समझाने की दृष्टि से। आर्थिक दशा रुपए-पैसे के मामले में आप भाग्यशाली होंगे, फिर आपके लिए उसका अधिक मूल्य नहीं होगा। पैसा विचित्र ढंग से आएगा, उपहार से, विरासत से, वसीयत से, लेकिन कभी-कभी अपनी उदारता से स्वयं को गरीब बना सकते हैं। आप अपने मानसिक गुणों से, जैसे भाषण देना, कला, संगीत, लेखन आदि से व्यापार की अपेक्षा अधिक धन कमा सकते हैं। स्वास्थ्य आपको स्वास्थ्य के बारे में सावधान रहना चाहिए और अपनी शक्ति जहाँ तक हो सके, संचित रखनी चाहिए। फेफड़ों और गले में कमजोरी, दिल की धड़कन में अनियमितता और रक्त का ठीक से संचार न होना आदि शिकायत हो सकती हैं। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 2.7 और उसके बाद 1, 4 हैं। 29 अगस्त वालों के लिए भी ये ही अंक ठीक रहेंगे। सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'दो' और 'सात' मूलांकों वाले ही रहेंगे। इन्हीं मूलांकों और 'एक' तथा 'चार' मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आपका गहरा लगाव होगा। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए चन्द्र (हरा, क्रीम, सफेद), नेप्चून (कबूतरी), सूर्य (सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा) और यूरेनस (सिलेटी और शोख) के रंगों के वस्त्र पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : मोती, चन्द्रकांत मणि, जेड, पुखराज, नीलम और अम्बर ।
|
|