क्या आपका जन्म 2,11,20,29 अक्तूबर हुआ है
|
2, 11, 20, 29 (मूलांक 2) अक्तूबर को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह चन्द्र, नेप्चून, शुक्र और शनि हैं। आप कोई वृत्ति अपनाएँ, आपको प्रेरणा का वरदान प्राप्त होगा। आपातकाल में आपमें पूर्व ज्ञान की गहरी समझ रहेगी। आप अपनी योजनाओं के निष्कर्ष को पहले से ही भाँप लेंगे और फिर हर विरोध के बावजूद उन्हें पूरी करेंगे। आम बातों में आपमें अति संवेदनशील होने और आलोचना को महसूस करने की प्रवृत्ति होगी, लेकिन आपात स्थिति पैदा होते ही आपके स्वभाव का प्रबल पक्ष गति में आ जाएगा। इसलिए महत्वपूर्ण मामलों पर फैसले उस समय लीजिए जब आप अकेले हों और दूसरों के विचारों के प्रभाव से मुक्त हो । कभी-कभी आपको निराशा के दौरे पड़ेंगे और आपको अपनी कार्यक्षमता पर ही संदेह होता दिखाई देगा। दिल से आपका स्वभाव बहुत स्नेही है और आप प्यार की गहरी आवश्यकता महसूस करेंगे। लेकिन इन मामलों में आप इतने संवेदनशील और कटु आलोचक होंगे कि अच्छे अवसर गैवा सकते हैं। 2, 11, 20 या 29 तारीखों को जन्मे लोग यदि कम आयु में ही विवाह नहीं कर लेते तो प्रायः कुंवारे ही रहे आते हैं। आगामी राशि वृश्चिक में 29 अक्तूबर को पैदा हुए लोग अपने विपरीत लिंगियों से काफी प्रभावित होंगे और उनके जीवन में अनेक रूमानी प्रसंग आएँग… आर्थिक दशा जब तक आपसे लाभ उठाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों से आत्मरक्षा के लिए आप नाकेबंदी नहीं करेंगे, आपके लिए यह विषय शुभ नहीं होगा। व्यवसाय और लीक वाला काम आपको अरुचिकर होगा, लेकिन आपात स्थिति में कल्पना तथा प्रेरणा के वरदान से आप धन कमा सकते हैं और सफल हो सकते हैं। परिस्थितियाँ अनुकूल होने पर आप बहुत यात्राएँ करेंगे, विदेशों में रुचि लेंगे और उनके सम्बन्ध में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य प्रारम्भिक वर्षों में आपके मोटे-ताजे या शक्तिशाली होने की सम्भावना नहीं है। मन से आप बहुत सक्रिय होंगे और दिवास्वप्न वास्तविक लगेंगे। आप कमर या रीढ़ की विचित्र कमजोरी के शिकार हो सकते हैं और कमर झुक सकती है। आपको शीघ्र सर्दी-जुकाम पकड़ सकता है और सावधानी नहीं बरती तो गले, फेफड़ों, नासिकारन्ध्रों और कानों में परेशानी हो सकती है। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक हैं : 'दो' और 'सात'। अपनी योजनाएँ और कार्यक्रम इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पूरे करने का प्रयास कीजिए। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्षों में 'दो' और 'सात' मूलांकों वाले ही होंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए चंद्र (हरा, क्रीम, सफेद) शुक्र (नीला), नेप्चून (कबूतरी, हल्के और शोख) के रंगों के वस्त्र पहनिए। आपके भाग्य रत्न है : हरा जेड, मोती, चन्द्रकांत, मणि, पुखराज, अम्बर, फीरोजा।
|
|