क्या आपका जन्म 1,10,19,28 सितम्बर को हुआ है
|
1, 10, 19, 28 (मूलांक 1) सितम्बर को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह सूर्य, यूरेनस और बुध (सौम्य) हैं। इस राशि में सूर्य आपको बहुत सक्रिय मस्तिष्क देगा जो ज्ञान को आसानी से ग्रहण कर सकेगा। आप जो भी काम या अध्ययन हाथ में लेंगे उसी में विचारशील प्रकृति के सच्चे अध्येता और बहुत परिश्रमी होंगे। आपका भाषा पर अच्छा अधिकार होगा। सुन्दरता को हर रूप में प्यार करेंगे। लेकिन अपना सच्चा व्यवसाय चुनने में भारी कठिनाई होगी। आप अनेक दिशाओं में प्रयास करेंगे और अंततः जिस रास्ते पर चलना है, उस पर पाँव जमाने के लिए मध्य आयु या उसके बाद तक प्रतीक्षा करनी होगी। आप में सम्पत्ति प्राप्त करने की काफी उत्कंठा होगी, लेकिन शुरु के वर्षों में उसका संग्रह करने में भारी कठिनाई होगी। आपका मुख्य दोष यह है कि बड़ी आसानी से ऊब उठते हैं और बहुत अधिक चिन्ता करने लगते हैं। आपको एकाग्रचित होने, अपने में तथा अपने लक्ष्य में विश्वास पैदा करने और अपनी योजनाओं के अमल में विलम्ब या उत्साह अंग को बाधक न बनने देने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार काम करने से अन्त में आप अधिकांश अन्य लोगों से अधिक सफल होंगे। आर्थिक दशा पैसा कमाने के लिए आपकी परिस्थितियाँ आम तौर से बहुत शुभ हैं। आप आसानी से हैं दूसरों का विश्वास प्राप्त करेंगे और वे आपको विश्वास तथा जिम्मेदारी के पदों पर बैठाएंगे। स्वयं पूँजी लगाने में और उद्योग या व्यापार जमाने में भागयशाली होंगे। स्वास्थ्य आप अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति की अपेक्षा कर सकते है लेकिन एकदम ठीक रहने के लिए अधिक से अधिक ताजा हवा लीजिए और व्यायाम कीजिए। स्वभाव से आप तंग बस्तियों में या घर में पुसकर रहने लायक नहीं है। आपका सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'एक' है। 'पाँच' भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा सबसे पटनापूर्ण वर्ष 'एक' मूलांक वाले रहेंगे। 'एक', 'दो', 'चार' और 'सात' मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप काफी लगाव महसूस करेंगे। आपके लिए सभी हल्के रंग भाग्यवादी रहेंगे, विशेषकर हल्का पीला, सुनहरी, नारंगी और हल्का नीला। आपके भाग्य रत्न है हीरा, पुखराज, नीलम
|
|