क्या आपका जन्म 1,10,19,28 जून को हुआ है
|
1, 10, 19, 28 (मूलांक 1) जून को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह सूर्य, यूरेनस और बुध (ओज) हैं। 28 जून को जन्म लेने पर मिथुन के बजाय आप कर्क राशि के क्षेत्र में और उसके स्वामी चन्द्र के प्रभाव में आ जाते हैं। आप अत्यधिक दयालु और सहानुभूति दिखाने वाले होंगे। सहानुभूति और प्रशंसा से आसानी से प्रभावित हो जाएँगे, जिससे आपका प्रायः अहित भी होगा। बहुत संवेदनशील,आदर्शवादी और मुखर कल्पनाशील योग्यता वाले होंगे। आपका दिमाग बहुत तेज होगा और किसी आपात स्थिति के लिए सदा तैयार रहेगा। आप महत्त्वाकांक्षी होंगे और अपनी महत्त्वकांक्षाएँ पूरी करने में आपको भारी कठिनाइयों से गुजरना होगा। एक ही समय में आपके दो व्यवसायों में लगे होने की सम्भावना है, लेकिन आप अपने ढंग से काम करेंगे क्योंकि दूसरों का हस्तक्षेप सहन नहीं कर सकते। आप दुहरे स्वभाव के होंगे और दूसरे लोगों के लिए आपको समझना कठिन होगा। आप चंचल, हमेशा गतिशील और यात्रा तथा परिवर्तन की तीव्र इच्छा लिए रहेंगे। इसके बावजूद विज्ञान की सभी समस्याओं में गहरी दिलचस्पी लेंगे। आप अच्छा तर्क करने वाले और बाल की खाल निकालने वाले होंगे। आप अध्ययनशील भी होंगे और स्वयं को लेखक के रूप में अभिव्यक्त करना चाहेंगे। आपके मन में सुखद घरेलू जीवन की इच्छा होगी और उसके लिए पूरा प्रयास भी करेंगे, लेकिन इसमें भारी कठिनाइयाँ आने की सम्भावना है। आप हर समय किसी-न-किसी काम में लगे रहेंगे और बहुमुखी प्रतिभा वाले होंगे। 28 जून को पैदा होने पर आपका व्यक्तित्व बड़ा आकर्षक होगा और अपने विचारों में असाधारण रूप से स्वतन्त्र होंगे। आर्थिक दशा आर्थिक सफलता के लिए, लेकिन अपने ही मानसिक प्रयासों से आपके ग्रहयोग बहुत अच्छे हैं। शेयरों और उद्योगों के उतार-चढ़ाव के बारे में आपको इल्हाम हो जाया करेगा। सट्टेबाजी और दांव लगाने की ओर आपका प्रबल झुकाव होगा। अपने निजी विचारों और अंतःप्रेरणा पर चले तो सफल होने की भी सम्भावना है। स्वास्थ्य आपका शरीर दुर्बल और छरहरा होगा। आप अपने स्नायुओं से काम लेंगे और कभी-कभी अत्यधिक परिश्रम से बैटरी की तरह चुक लेंगे। तब फिर से शक्ति लाने के लिए विश्राम और निद्रा की आवश्यकता होगी। आपको अपच के अलावा कोई खास बीमारी नहीं होगी। बचपन में फेफड़ों में परेशानी की भी शिकायत हो सकती है। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'एक' 'चार' और 'पाँच' हैं। सबसे महत्त्वपूर्ण योजनाएँ और कार्यक्रम इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों पर करने का प्रयास कीजिए। सबसे घटनापूर्ण वर्ष इन्हीं मूलांकों वाले रहेंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। 28 जून को जन्मे व्यक्ति ‘दो' और 'सात' मूलांकों वाले व्यक्तियों के प्रति भी। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए सूर्य (सुनहरा, पीला, भूरा, नारंगी), यूरेनस (सिलेटी) और बुध (हल्के चमकीले) के रंगों के कपड़े पहनिए। 28 जून को जन्मे लोग हरे, विशेषकर हल्के हरे रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। आपके भाग्य रत्न हैं : हीरा, पुखराज, अम्बर, नीलम और चमकीले नग। 28 जून वालों के लिए चन्द्रकांत मणि, लहसुनिया और मोती भी।
|
|