क्या आपका जन्म 1,10,19,28 जुलाई को हुआ है
|
1, 10, 19, 28 (मूलांक 1) जुलाई को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह सूर्य, यूरेनस, नेप्चून और चन्द्र हैं। यह ग्रह-योग आपकी वृत्ति या पद में अनेक परिवर्तनों का रुझान देता है। आपके अनेक विचित्र अभियान और अनुभव होंगे तथा आप पर अपने वातावरण का भारी प्रभाव पड़ेगा। आप अपने घर और परिवार से काफी बँधे हुए होंगे। आपके काम आत्मा की आवाज पर होंगे और आप अपने देश के प्रति भक्ति भावना रखने वाले होंगे। इस ग्रह-योग से जीवन में प्रगति का अच्छा आश्वासन मिलता है। आप स्वभाव से शांत और अपने तक सीमित लेकिन बहुत संवेदनशील होंगे। प्रकटतः इससे विपरीत आप चाहें या न चाहें, आपका काफी नाम होगा। आपमें पैसा जमा करने की प्रबल भावना रहेगी, सम्पत्ति के प्रति प्रेम के बजाय उसके संरक्षण के लिए अधिक। दिल से आप गहन धार्मिक स्वभाव के होंगे; लेकिन दिखावे के धर्म के बजाय सीधे-सादे धर्म की ओर आपका रुझान होगा। धनवान बनने पर आप सादगी से रहेंगे और धन को मानव कल्याण की बड़ी-बड़ी संस्थाएँ खड़ी करने या उनकी सहायता करने में लगाए जाने की सम्भावना है आर्थिक दशा आर्थिक रूप से इन तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के दो स्पष्ट मित्र वर्ग हैं : एक लुढ़कते पत्थर के समान चंचल प्रकृति के जो एक बात या एक स्थान पर टिककर नहीं रह सकते। घुमक्कड़पन उनके खून में होता है, वे यात्रा और परिवर्तन के बिना तथा किसी भी कीमत पर दुस्साहसिक अभियान के बिना नहीं रह सकते। ऐसे लोगों को उनकी आँखों की चंचलता, हर समय हाथ-पैर हिलाते रहने और शांति से न बैठ पाने से आसानी से पहचाना जा सकता उनका शायद ही भला होता हो। के प्रति भारी प्रेम प्रदर्शित करने वाले। कभी-कभी वे यात्रा पर भी निकलते हैं; लेकिन किसी दूसरे वर्ग के लोग ठीक इसके उलटे होते हैं-शांत, अपने तक सीमित, घर और परिवार खास उद्देश्य से। वे बोलते कम हैं, काम ज्यादा करते हैं। ये दो विरोधी वर्ग अन्य किसी राशि की अपेक्षा इस राशि में अधिक मिलते हैं। चंचल प्रकृति वालों के लिए रुपये-पैसे की हमेशा कठिनाई रहेगी। दूसरी प्रकृति वालों के लिए यह एक समस्या होगी जिसे वे धैर्य और ईमानदारी से हल कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपमें काफी जीवनी-शक्ति होगी, फिर भी ऊपर से बहुत तगड़े दिखाई नहीं देंगे। पाचन अंगों और आँतों में परेशानी हो सकती है; किन्तु आप खुद अपने डॉक्टर बन जाएँगे और भोजन की सावधानी बरतकर बीमारियों को नियन्त्रण में रखेंगे। अपनी जीवनीशक्ति और लम्बी आयु से आप अपने मित्रों को आश्चर्य में डाल देंगे। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'एक', 'दो', 'चार' तथा 'सात' हैं। अपनी सबसे महत्त्वपूर्ण योजनाएँ और कार्यक्रम पूरा करने के लिए इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों से काम लीजिए। 'चार' और 'आठ' के अंकों से जहाँ तक हो सके, बचिए। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी 'एक', 'दो', 'चार' तथा 'सात' मूलांकों वाले ही रहेंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप लगाव महसूस करेंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए सूर्य (सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा), यूरेनस (शोख नीला सिलेटी), चंद्र (हरा, क्रीम, सफेद) और नेप्चून (कबूतरी और शोख रंग) के रंगों के वस्त्र पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : हीरा, पुखराज, अम्बर, नीलम, और चंद्रकांत मणि।
|
|