क्या आपका जन्म 1,10,19,28 अगस्त को हुआ है

 1, 10, 19, 28 (मूलांक 1) अगस्त को जन्मे व्यक्ति
सूर्य और यूरेनस आपके कारक ग्रह हैं। यह योग आपको त्वरित तीक्ष्ण विचार शक्ति प्रदान करता है; महत्त्वाकांक्षी योजनाओं पर अमल में संकल्पबद्ध, मेहनती, काम या वायदों में ईमानदार बनाता है; हँसमुख और प्रसन्नचित्त स्वभाव, आकर्षक व्यक्तित्व, जीवन में सफलता और सम्मान का आश्वासन देता है। आप सरकार, नगर पालिका, जन-जीवन, बन्धु समाज और बड़े-बड़े संगठनों से सम्बन्धित कामों में विशेष रूप से सफल होंगे। यूरेनस आपको असाधारण अंतःप्रेरणा, मौलिकता के साथ विचारों की स्वतंत्रता आगे बढ़ने की उद्यमी भावना प्रदान करता है। आपकी घनी पसंदगी और नापसंदगी होगी। आप तीव्र आसक्ति में फँसकर शीघ्र विवाह-सम्बन्ध स्थापित कर सकते हैं। आप शीघ्र क्रोध से उबलने लगेंगे लेकिन उतने ही शीघ्र तुष्ट भी हो जाएँगे। आप अत्यन्त ईमानदार स्वभाव के हैं, चुपचाप ढेर सारा काम निपटा सकते हैं।
आप दूसरों से सम्मान और सराहना प्राप्त करना चाहेंगे। आप राजनीतिक जीवन में भी प्रवेश कर सकते हैं।
 आर्थिक दशा
आर्थिक दृष्टि से आपके ग्रह-योग बहुत शुभ हैं। प्रारम्भिक वर्षों में कठिनाई हो सकती है, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों को पार कर लेंगे। आपके सम्पन्न होने तथा अपने समाज में अधिकार व पद पाने की पूरी सम्भावना है। आपकी जीवन-वृत्ति दो कालों में विभाजित होगी-करीब 36 वर्ष की आयु तक कठिनाइयों से जूझने में कठोर परिश्रम करना होगा; उससे आगे. आप बहुत-कुछ सम्पन्न और सफल जीवन बितायेंगे।
स्वास्थ्य
बचपन में और जवानी के प्रारम्भ में अनेक छोटी-मोटी बीमारियाँ हो सकती हैं, विशेषकर बुखार, गठिया, रक्त में जल, फोड़े-फुसी आदि। करीब 28वें वर्ष से आप स्वस्थ और जीवित हो जाएंगे। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'एक' और 'चार' हैं। महत्त्वपूर्ण योजनाएँ या कार्यक्रम पूरे करने के लिए इन्हें काम में लीजिए। सबसे घटनापूर्ण वर्ष भी 'एक' और 'चार' मूलांकों वाले ही रहेंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए आप सूर्य (सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा) और यूरेनस (सिलेटी, गहरा नीला, शोख) के रंगों के कपड़े पहनिए।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285