क्या आपका जन्म 1,10,19,28 अक्तूबर को हुआ है

 1, 10, 19, 28 (मूलांक 1) अक्तूबर को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह सूर्य, यूरेनस, शुक्र और शनि हैं लेकिन 28 अक्तूबर को जन्मे व्यक्ति वृश्चिक राशि के प्रभाव में आते हैं जिसका स्वामी मंगल है। 28 अक्तूबर तक शुक्र अपनी सौम्य राशि में है, शनि उच्च का है, मंगल अस्त राशि में है और सूर्य नीच का है। यह ग्रहयोग बहुरूपी स्वभाव प्रदान करेगा। साधारणतः यह यश के लिए शुभ योग है। अपने निजी गुणों के विकास की दृष्टि से आपको अनेक सुअवसर मिलेंगे।
सूर्य न्याय से प्यार और संतुलन देगा। अपने वातावरण में शांति और सौहार्द पैदा करने की भावना होगी। आपमें 'शांति दूत' की प्रवृत्ति होगी। जब तक अपनी प्रबल न्याय-भावना से इसके लिए विवश ही न हो जाएँ, आप हर प्रकार के रक्तपात और युद्ध से घृणा करेंगे। शुक्र अपने सौम्य भाव में होने से आप प्यार के लिए तरसेंगे आप त्याग करेंगे और फिर भी आपको बहुत कम संतोष मिलेगा। आपमें भारी महत्त्वाकांक्षा रहेगी, लेकिन उसे पूरा करने में अनेक बाधाएँ आएँगी। आपकी योजनाओं का हमेशा काफी विरोध होगा। दूसरों के प्रति न्याय की भावना आपके स्वभाव में इतनी समाई हुई है कि आप कानून के अध्ययन में भारी योग्यता प्राप्त कर सकते हैं। आप ईमानदार वकील या जज के रूप में प्रसिद्ध होंगे। आप किसी प्रकार के राजनीतिक जीवन में भी सफल हो सकते हैं, लेकिन साधारण राजनीतिज्ञ की दृष्टि के बजाय कानूनों में सुधार की दृष्टि से। आप चिकित्सा और सभी तरह के शोध-कार्य में भी सफल रहेंगे। अपने इकट्ठे किए तथ्यों को जोरदार ढंग से पेश करने की तीव्र उत्कंठा से आप अनेक लोगों को शत्रु बना लेंगे। जो लोग तर्कपूर्ण ढंग से बात नहीं कर सकते उनका आपके लिए कोई उपयोग नहीं है। अक्तूबर में इन तिथियों को जन्मे व्यक्ति अनेक प्रकार की वृत्तियाँ यदि आप 28 अक्तूबर को जन्मे हैं तो आपका सूर्य तुला के संधिकाल से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश कर चुका है। अपने बारे में जानकारी के लिए आप नवम्बर में 'एक' मूलांक वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त कीजिए।
आर्थिक दशा
आपके लिए साधारण ढंग के कामों की अपेक्षा मानसिक व्यवसायों से पैसा कमाने और अपनी निजी महत्त्वाकांक्षाएँ पूरी करने की सम्भावना अधिक है। आप निजी संग्रह के बजाय अपने ध्येय के लिए सम्पत्ति की इच्छा करेंगे।
स्वास्थ्य
औसत व्यक्ति से आपको स्वास्थ्य के बारे में कम शिकायत होगी। जब तक पूरे तनाव से काम करेंगे, ठीक रहेंगे। निष्क्रियता का आपके लिए मतलब है मौत। यदि कभी कष्ट हुआ तो दुर्घटनाओं से चोट लगने के कारण होगा। दुर्घटनाओं के घाव सिर और कंधे पर आने की अधिक सम्भावना है, लेकिन आपको पेट और आंतों का आपरेशन कराना पड़ता है। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'एक' और 'छ:' हैं। 'चार', 'आठ' तथा 'नौ' भी जीवन में बार-बार आएँगे लेकिन मैं आपको इन्हें अपना 'अंक' चुनने की सलाह नहीं दूंगा। सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'एक', 'छः' और 'आठ' मूलांकों वाले रहेंगे। 'एक', 'चार', 'छः' और 'आठ'
मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप लगाव महसूस करेंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए सूर्य (सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा), यूरेनस (सिलेटी या शोख) और शुक्र (नीला) के रंग के कपड़े पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : हीरा, पुखराज, अम्बर, नीलम।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285