क्या आपका जन्म 9, 18, 27 अगस्त को हुआ है

 9, 18, 27 (मूलांक 9) अगस्त को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह, मंगल, सूर्य और यूरेनस हैं। मंगल आपको काफी ऊर्जा शक्ति देगा लेकिन आपको अपने काम में बहुत आवेशी भी बनाएगा। आप बोलने में जल्दबाजी से काम लेंगे, बहुत मुँहफट होंगे, शीघ्र क्रोध में आने वाले होंगे और अपने अड़ियल कामों से लोगों को दुश्मन बना लेंगे। आपका स्वभाव अत्यन्त स्वतन्त्रताप्रिय होगा। किसी प्रकार का अंकुश या आदेश दिया जाना पसंद नहीं करेंगे। आपमें न्याय और कानून की गहरी समझ होगी और सभी विवादों में आम तौर से कमजोर पक्ष का साथ देंगे। आप बहुत ईमानदार होंगे और दूसरों से सीधे व्यवहार पर बल देंगे। उद्यमी भावना के कारण अपने कन्धों पर बहुत अधिक बोझ उठा लेने का रुझान होगा। अपनी सुरक्षित शक्ति को नियन्त्रण में और बचाकर न रखा तो अपने को थका डालेंगे और औसत आयु नहीं भोग पाएँगे। आपका सबसे अच्छा उपयोग व्यापार में या नगरपालिका, सरकारी दफ्तर, राजनीति, सरकार में या सैनिक मामलों में जिम्मेदारी के पदों पर हो सकता है।आपकी वृत्ति में अनेक उतर-चढ़ाव आने की सम्भावना है। कभी उच्च पदों पर आसीन
हो सकते हैं और कभी प्रकट घटनाचक्र से मेल न खाने के कारण निष्क्रिय होकर बैठ सकते हैं। जाने-अनजाने में आप जो कुछ करेंगे, उसमें काफी दुश्मनी और अपनी योजनाओं का विरोध पैदा कर लेंगे। आप ऐसे दुश्मन पाल सकते हैं, जिनकी दुश्मनी जीवन भर चलेगी। दिल से आप वास्तव में उदात्त और उदार होंगे, लेकिन लड़ाई जारी रहने तक इन गुणों को प्रकट नहीं कर सकेंगे। जब दुश्मन पिट चुकेगा तब सम्भवतः आप उसे अपने पैरों पर खड़े होने में सहायता करें। अनेक असामान्य स्थितियाँ हिंसा, आग, विस्फोट, आग्नेयास्त्रों से जीवन को खतरा आदि का सामना करना पड़ सकता है। दुर्घटनाओं में सिर या पाँवों को चोट पहुँच सकती है। लेकिन मृत्यु का सबसे बड़ा खतरा अत्यधिक परिश्रम के फलस्वरूप मूर्छा से या दिल के दौरे से हो सकता है। आपके अनेक विचित्र प्रेम-प्रसंग, गुप्त मैत्रियाँ और रूमानी सम्बन्ध रहने की सम्भावना है, लेकिन आम तौर से गलत आदमियों के साथ। उनमें प्रायः खतरे का भी कुछ तत्त्व रहेगा आप दमदार खेलों और जोखिम से भरे दुस्साहसपूर्ण अभियानों के शैकीन होंगे। आपमें मशीनों से काम लेने, उनका कारोबार करने और उनसे सम्बन्धित आविष्कारों की काफी योग्यता होगी, आपको अपने से उच्च पदों पर बैठे व्यक्तियों से मेल रखना चाहिए। आपको सबसे अधिक परेशानी छोटे लोगों या नौकरों से होगी।

 आर्थिक दशा
रुपये-पैसे के मामले में शुरू के वर्षों में काफी कठिनाइयों और निराशा का सामना करना पड़ेगा। 36 वर्ष के बाद व्यापारिक संगठनों और वित्तीय मामलों में आम तौर से बहुत सफल होने की आशा है। आपको सभी प्रकार की सट्टेबाजी और शेयरों की खरीद से बचना चाहिए।
स्वास्थ्य
आपका शरीर तगड़ा और जोशीला होगा, लेकिन अकस्मात् तापमान बढ़ने और बुखार चढ़ने की प्रवृत्ति रहेगी। कमर में लचका या चोट की सम्भावना है। अनेक दुर्घटनाओं और हाथ-पैरों में चोट की भी प्रवृत्ति रहेगी। आपके सबसे भाग्यवर्द्धक अंक 'नौ' और 'एक' हैं सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'नौ' मूलांकों वाले रहेंगे। 'नौ' और 'एक' मूलांक वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप काफी लगाव महसूस करेंगे।
आपके भाग्यवर्धक रंग हैं : लाल, सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा। आपके भाग्य रत्न हैंलाल, तामड़ा रक्तमणि, हीरा, पुखराज।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285