क्या आपका जन्म 8, 17, 26 जुलाई को हुआ है

 8, 17, 26 (मूलांक 8) जुलाई को जन्मे व्यक्ति
8 और 17 जुलाई को पैदा हुए लोगों के लिए कारक ग्रह हैं : शनि, नेप्चून तथा चन्द्र। 26 जुलाई को सूर्य कर्क राशि छोड़कर अपनी राशि सिंह में प्रवेश कर लेता है। यह तिथि उन लोगों के लिए शुभ है जो पादरी, लेखक, आदि के रूप में काम करते हैं जिनका काम आम जनता को आकर्षित करता है। यदि आप 8 या 17 जुलाई को पैदा हुए हैं तो आप बहुत गम्भीर स्वभाव के, इच्छाशक्ति वाले और अपनी राय में बहुत स्पष्ट होंगे। मध्य आयु तक दूसरे लोगों के बाधा डालने से आप पर अंकुश और जिम्मेदारियाँ रहने की सम्भावना है। आप पिंजड़े में बन्द कैदी समान होंगे जो सींखचों से बाहर की दुनियां को देख तो सकता है लेकिन अपनी हालत नहीं बदल सकता। आप कम-अधिक ‘भाग्य की सन्तान' होंगे, जहाँ आपकी परिस्थितियों का निर्माण दूसरे लोग करेंगे। आप अपनी भावनाओं में अत्यन्त गम्भीर और ईमानदार होंगे लेकिन प्रदर्शन नहीं करेंगे और न यह व्यक्त कर पाएँगे कि आपके मन में क्या है। प्रारम्भिक वर्षों में दूसरों के लिए आपकी बलि चढ़ाई जाएगी और आपको अपने काम के लिए बहुत कम सन्तोष या श्रेय मिलेगा। प्यार के मामले में आपको कुछ बहुत कड़े परीक्षणों और भारी जिम्मेदारियों से गुजरना होगा। मध्य आयु तक आपको अपनी आकांक्षाएँ पूरी करने में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन अन्त में आप अपने संकल्प और दृढ़ता का पुरस्कार मिलने की आशा कर सकते हैं। आपके साथ दो बातें हो सकती हैं। आप उन व्यक्तियों में हो सकते हैं जिन्हें वातावरण और पारिवारिक मजबूरियाँ किसी लीक वाले काम में धकेल देती हैं और जहाँ उन्हें दूसरों के लिए काम करते हुए अपने जीवन का अधिकांश भाग बिताना होता है। अथवा आप अधिक भाग्यशाली वर्ग में से हो सकते हैं जिसे धीरे-धीरे धन जमा करने और भाग्याधीन शक्ति बनने का अधिक शीघ्र अवसर मिल जाता है। आम तौर से इन तिथियों को जन्मे व्यक्तियों का  प्रारम्भिक जीवन भारी कठिनाई में बीतता है। ये व्यक्ति या तो अत्यन्त धार्मिक स्वभाव के होते हैं या उससे बिलकुल उलटे । उनके लिए सबसे अच्छा काम किसी ठोस धन्धे को अपनाना रहेगा, जैसे भूमि या खान का विकास, तेल या धरती से निकलने वाले द्रव्यों का व्यापार।
आर्थिक दशा
यदि आप सट्टेबाजी के फेर में न पड़ें तो आपका अध्यवसाय और संकल्प आपको पैसा बचाने और बचाए रखने का अवसर देगा। आप 'चार' और 'आठ' अंकों को बार-बार अपने जीवन में आता पाएँगे। वे और उनसे जुड़े व्यक्ति आपके मामलों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निबाहेंगे।
स्वास्थ्य
आप पाचन अंगों, गुर्दा, जिगर और बड़ी आंतों को प्रभावित करने वाली बीमारियों के शिकार होंगे। आपके अंदर अम्ल का प्रकोप होने और विशेषकर घुटनों, एड़ियों और पाँवों में गठिया की शिकायत होने की सम्भावना है। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'चार' और 'आठ' हैं। मैं आपको जहाँ तक हो सके, 'नी' नम्बर से बचने की सलाह दूंगा। 26 जुलाई वाले लोगों के लिए 'एक' और 'चार' के अंक अधिक महत्त्वपूर्ण होंगे, किन्तु 'आठ' का अंक भी समान महत्त्व का रहा आएगा। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'चार' और 'आठ' के मूलांकों वाले होंगे। आपके भाग्य रत्न हैं : काला मोती, काला हीरा, गहरे रंग का पन्ना या हरे रंग, विशेषकर चाँदी या प्लेटीनम में जड़े हुए।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285