क्या आपका जन्म 7, 16, 25 सितम्बर को हुआ है
|
7, 16, 25 (मूलांक 7) सितम्बर को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह नेप्चून, चन्द्र और बुध हैं। जून की इन्हीं तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के स्वभाव से आपके स्वभाव की बहुत-सी बातें मिलती-जुलती होंगी। उनके साथ आपकी पटरी भी बैठेगी लेकिन आप उन जैसे ओजस्वी नहीं होंगे। आपमें वैसा ही आदर्श, विचारों का परिष्कार और कल्पना-क्षमता होगी, किन्तु आप उनसे अधिक भौतिकवादी होंगे। आप भी रहस्यवाद और गुप्त विद्याओं की ओर काफी आकर्षित होंगे लेकिन अधिक आलोचना करने वाले और संदेही होंगे। हर बात को तर्क से समझना चाहेंगे। एक बार संतुष्ट हो जाने पर अपने विश्वास में अत्यन्त ईमानदार रहेंगे, लेकिन अपने विचार दूसरे लोगों पर लागे नहीं। इन विषयों पर शोधकार्य में आप काफी समय लगाएँगे। ऐसी सम्भावना है कि अपने विश्वास पर अंतिम रूप से पहुंचने से पहले आप अनेक धर्मों और विश्वासों की छानबीन करेंगे। आप मनोविज्ञान और ऐसे अन्य विषयों में और लेखक, संगीतज्ञ, रसायन-शास्त्रों या उद्योगों के संगठनकर्ता के रूप में भी अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। भौतिक दृष्टि से जीवन में प्रारम्भिक वर्ष अच्छे रहने की सम्भावना नहीं है लेकिन बाद में अपनी वृत्ति में धन, अच्छा पद और सफलता, सभी का आश्वासन रहेगा। आप बूढ़ों को अपनी ओर अधिक आकर्षित करेंगे और आपके सबसे अच्छे मित्र विचित्र सनकी और अपने काम तथा विचारों में सबसे अलग लोग होंगे। आर्थिक दशा आर्थिक मामलों में आप अति चिंताग्रस्त दिखाई देंगे। आप दूसरे लोगों के हिसाब-किताब की अच्छी व्यवस्था करेंगे और उन्हें धन कमाकर भी दे सकते हैं, लेकिन निजी मामलों में इतने सतर्क रहेंगे कि मार्ग में आने वाले अवसरों का पूरा लाभ नहीं उठा पाएँगे। स्वास्थ्य आपके स्वास्थ्य पर भी आपके मन का भारी प्रभाव पड़ेगा। चिंता से शीघ्र अस्त-व्यस्त और तनावग्रस्त हो जाएंगे। पाचन अंग आपको काफी परेशान कर सकते हैं। आपका सबसे महत्त्वपूर्ण अंक ‘सात' और उसके बाद 'दो' है। अपनी योजनाएँ और कार्यक्रम इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों पर पूरे करने का पूरा प्रयास कीजिए। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष इन्हीं मूलांकों वाले होंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप लगाव महसूस कर सकते हैं। अपना प्रभाव बढ़ाने और भाग्य चमकाने के लिए नेप्चून (कबूतरी व हल्के) और चन्द्र हल्का हरा, क्रीम, सफेद) के रंगों के कपड़े पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : हरा जेड, मोती, चंद्रकांत मणि, चमकीले नग।
|
|