क्या आपका जन्म 6, 15, 24 अगस्त को हुआ है
|
6, 15, 24 (मूलांक 6) अगस्त को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह शुक्र, सूर्य और यूरेनस हैं। आपके जीवन और वृत्ति में शुक्र का स्नेही या प्रेमी स्वभाव प्रमुख रूप से प्रकट होगा। आप स्वभावतः सम्पर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों के साथ सहानुभूति और उदारता से पेश आएँगे। विपरीत लिंगी आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपमें प्रेम की तीव्रता इतनी अधिक होगी कि उसके किसी-न-किसी रूप के बिना जी नहीं सकेंगे। इसका यह मतलब नहीं है कि वासना या पाशविक वृत्ति आपके जीवन में छाई रहेगी। इसके विपरीत यह योग आपको परिवार के प्रति आशा से अधिक स्नेहालु और उच्च आदर्शों वाला बनाएगा। जहाँ कहीं होंगे, आसानी और तेजी से मित्र बना लेंगे। आप सामाजिक जीवन के लिए तरसेंगे। मित्रों का सत्कार करना, सामर्थ्य के अनुसार उन्हें अच्छे-से-अच्छा खिलाना-पिलाना चाहेंगे। पूरी सम्भावना यह है कि अपनी इस इच्छा के कारण आप शुक्र का एक या अधिक गुण अपना लेंगे, जैसे संगीत, कला, विशेषकर मंचकला, फिल्मी दुनियां, साहित्य, कविता, गायन, नृत्य आदि। आप युवकों में गहरी दिलचस्पी लेंगे और सदा उनसे घिरे रहेंगे। शायद इसीलिए आप न कभी बूढ़े दीखेंगे और न बुढ़ापा महसूस करेंगे। अपने स्वभाव के इस पक्ष को जीवन्त रखने के लिए आप इस बात के लिए लालायित रहेंगे कि आपका घर हमेशा नये-नये चेहरों से भरा रहे। इसके लिए आपको बहुत गलत भी आंका जाएगा और यहीं आपकी जीवन-नौका के ध्वस्त होने का खतरा है। यूरेनस के प्रभाव से आप विचित्र, लीक से अलग चलने वाले लोग को काफी आकर्षित करेंगे। अपने उदार स्वभाव के कारण आप अपने मित्रों के दोषों की उपेक्षा कर देंगे और जिस बदनामी को आप टाल सकते हैं, उसे अपने सिर पर ले लेंगे। फिर भी यह ग्रह योग शुभ है और आप आशा से अधिक भाग्यशाली रहेंगे। मैं आपको चेतावनी देना चाहता हूँ कि अपने मित्रों और सम्बन्धियों के प्रति अति उदार मत बनिए; दिखावे के चक्कर में अपव्यय कर अपने आर्थिक कोष को खाली मत कीजिए। लेकिन आम तौर से आप भाग्यशाली और सफल जीवन बिताएँगे तथा जो भी वृत्ति अपनाएंगे। उसी में महत्त्वपूर्ण पद प्राप्त करेंगे। आर्थिक दशा आप धन कमाने के बारे में आश्वस्त हो सकते हैं, पूंजी लगाना आपके लिए आम तौर धनी व्यक्ति बनेंगे। संगीत, साहित्य, नृत्य, रंगमंच आदि अपनी किसी प्रतिभा को विकसित करके भी धन कमाएँगे। स्वास्थ्य आपको बहुत स्वस्थ जीवन बिताना चाहिए। कुछ खतरा पशुओं से रहेगा। शायद उनके प्रति आपका प्रेम इसका कारण हो। बुढ़ापे में दिल की कमज़ोरी से कुछ परेशानी हो सकती है। जलोदर की भी प्रवृत्ति होगी। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'छः', 'एक' और 'चार' हैं। मैं आपसे अपनी योजनाएँ पूरी करने के लिए 'चार' अंक को काम में लेने की सिफारिश नहीं करूँगा। इसके प्रभाव पर नजर रखिए। यह आपके जीवन में बार-बार आएगा, लेकिन आशा के बजाय चेतावनी के रूप में आएगा। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'एक' और 'छ:' मूलांकों वाले रहेंगे। 'एक' 'चार' 'तीन' या 'छः' मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप लगाव महसूस करेंगे। आपके लिए सबसे शुभ रंग नीला और सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा हैं। आपके भाग्य रत्न हैं : फीरोजा, सभी नीले रंग, हीरा, पुखराज और अम्बर।
|
|