क्या आपका जन्म 5, 14, 23 सितम्बर हुआ है
|
5, 14, 23 (मूलांक 5) सितम्बर को जन्मे व्यक्ति आपका कारक ग्रह बुध है, जिसका मूलांक पाच है। आप इस अंक से अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक प्रभावित होंगे। वैसे इस अंक में अन्य सभी अंकों के अनुरूप अपने को ढाल लेने का विचित्र गुण है। “पाँच' अंक वाला व्यक्ति भी अपने सम्पर्क में आने वाले तरह-तरह के लोगों के अपने को बना लेने की क्षमता रखता है। 21 अगस्त से 23 सितम्बर तक जन्मे व्यक्तियों पर अन्य वर्गों की अपेक्षा भाग्य का प्रभाव कम पड़ता है। उनको काम करने की अधिक स्वतन्त्रता रहती है। सम्भवतः इसी कारण वे किसी विशेष कार्यक्षेत्र में न मिलकर सभी कार्य क्षेत्रों में मिलते हैं। आप ऐसे किसी काम में सफल हो सकते हैं जिसमें दिमाग और मानसिक योग्यता चाहिए। लेकिन आपका सबसे बड़ा दोष यह है कि आप अति बहुमुखी होंगे, कई नावों पर सवार रहेंगे और अनेक बार रास्ता बदलेंगे। आप किसी भी एकरस काम को नापसन्द करेंगे। आपको सबसे अधिक लाभ ऐसे व्यवसाय में होगा जिसमें आप शीघ्र पैसा कमा सकें। दूसरों के प्रभाव में आए बिना यदि आप अपने रुझान का काम अपनाएँ तो बहुत सफल होंगे, लेकिन दूसरे के प्रभाव में आना बहुत-कुछ निश्चित ही है क्योंकि सौम्य बुध के प्रभाव के कारण आपमें ओज का प्रभाव रहेगा। आप दूसरों की सलाह से बहलकर या तात्कालिक सनक में अपना धन्धा बदलकर अपने सर्वोत्तम अवसर गँवा देंगे। अतः इन तिथियों में पैदा होने पर आपको अधिक दृढ़ और ओजस्वी बनने का प्रयास करना चाहिए और जो भी काम करें, प्रयास जारी रखने की आदत डालनी चाहिए। आप जहाँ जाएँगे, आसानी से मित्र बना लेंगे। विदेशों की परिस्थितियों के अनुसार अपने को ढाल लेंगे। आप भाषाएँ सीखने के बजाय बोलना पसन्द करेंगे। आप किसी क्षण चल देने के लिए कमर कसे रहेंगे। आपके अनेक घर होंगे, लेकिन स्वयं उनमें रहने के बजाय, कम-से-कम कुछ समय तक टिककर, दूसरों के लिए घर बनाने की ओर आपका झुकाव होगा। आपमें काफी व्यवहार-कुशलता और कूटनीतिक प्रतिभा होगी। आप मिलनसार और कुशल सत्कारकर्ता होंगे। जहाँ जाएँगे वहीं लोग आपके आस-पास घिरे रहेंगे। लेकिन अब तसवीर का दूसरा पहलू देखिए-यदि आप सावधान नहीं रहे तो आपके स्वभाव पर दूसरे लोग आसानी से छा सकते हैं। कुशल बहुमुखी दिमाग और शीघ्र पैसा कमाने की भावना का लाभ आर्थिक मगरमच्छ उठा सकते हैं। मित्र बनाने और दूसरों के अनुरूप अपने को ढालने की प्रवृत्ति से आप हर प्रकार के खतरे में पड़ सकते हैं। उनमें कुछ आपको परिवर्तन के लिए गहरी उत्कण्ठा और आवेश के फलस्वरूप हो सकते हैं। यदि आप अपने को ठीक से अंकुश में न रखें तो यह सब कुछ घटना जरूरी है। नई-नई बातों की खोज के लिए काफी प्रतिभा, मानसिक योग्यता और अपनापन है, अतः आप साहित्य या पत्रकारिता में अच्छा काम कर सकते हैं। कठिनाई यही है कि आप जमकर प्रयास नहीं करना चाहते और किसी भी अंकुश या एकरस काम को नापसन्द करते विवाह बहुत भाग्यशाली रहने के संकेत नहीं हैं और एक से अधिक विवाहों की निश्चित सम्भावना है। आर्थिक दशा धन कमाने के लिए कोई एक धन्धा अपनाना प्रायः असम्भव होगा। आप किसी पद और किसी काम में पैसा कमा सकते हैं। कभी-कभी 'सौभाग्य के दौर' भी आएँगे लेकिन आप बुढ़ापे के लिए पैसा जमा नहीं कर सकेंगे। मेरी सलाह है कि अच्छे दिनों में वार्षिकी ऋणपत्र आदि खरीद रखिए जो भविष्य में जरूरत के समय काम आ सकें। स्वास्थ्य आप आम तौर से कृशकाय होंगे और अपनी स्नायुओं से बहुत काम लेंगे। सदा ऊँचे तनाव की स्थिति में रहेंगे जिसका परिणाम स्वाभाविक टूटन में हो सकता है। आपके चेहरे के किसी भाग में फड़कन, हकलाहट, जिहा की नसों में परेशानी और बुढ़ापे में पक्षाघात या पांवों में ऐंठन हो सकती है। आप कम सोने वाले या अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं और आपको पर्याप्त विश्राम तथा नींद नहीं मिल पाएगी। आप अपनी योजनाएँ या कार्यक्रम ‘पाँच' मूलांक वाली तिथियों को पूरे करने का प्रयास कीजिए, हालांकि अंकों और तिथियों का आपके लिए इतना महत्त्व नहीं होगा। आपके जीवन में सबसे घटनापूर्ण वर्ष पाँच' मूलांक वाले रहेंगे। इसी मूलांक वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति विशेषकर आपके अपने महीने, जून और फरवरी में पैदा हुए लोगों के प्रति लगाव महसूस कर सकते हैं। आप किसी खास रंग तक सीमित नहीं रहेंगे लेकिन आम तौर से सभी हल्के रंग अधिकशुभ रहेंगे। आपके भाग्य रत्न हैं : हीरा और सभी चमकीले नग।
|
|