क्या आपका जन्म 4, 13, 22 सितम्बर को हुआ है
|
4, 13, 22 (मूलांक 4) सितम्बर को जन्मे व्यक्ति आपके कारक ग्रह यूरेनस, सूर्य और बुध हैं। यूरेनस के प्रभाव का बड़ा दिलचस्प महत्त्व है। यह आपको विचारों और कार्य में इतना मौलिक और स्वतन्त्र बनाएगा कि अधिकांश लोग शायद आपको विचित्र और सनकी समझें। यदि आपको दूसरे लोगों से घुलने-मिलने के लिए विवश होना पड़ा तो आमतौर से इसे बहुत कठिन और परेशानी वाला पाएँगे। आप आसानी से मित्र बनाने वाले व्यक्ति नहीं होंगे और जिन्हें मित्र बनाएँगे उनके आपके और आपकी योजनाओं के लिए सहायक होने की आशा नहीं है। आप जीवन को अधिकांश लोगों से भिन्न कोण से देखेंगे। अन्य लोगों के और विशेषकर अपने परिजनों के, विचारों से आपके विचार मेल नहीं खाएंगे। आप असाधारण रूप से प्रबल इच्छाशक्ति और संकल्प वाले होंगे। हठी भी हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आप दूसरों जैसे सफल नहीं रहेंगे क्योंकि प्रायः अपने हितों के विरुद्ध काम करेंगे और सामने उठने वाले प्रश्न के भौतिक या फलितार्थ की अधिक चिन्ता नहीं करेंगे। आप अनेक लोगों को दुश्मन बना लेंगे क्योंकि आपके उद्देश्य को ठीक से नहीं समझा जाएगा। आपको ऐसे लोगों से विचित्र अनुभव होंगे। वे आपको गिराने की योजना और षड़यन्त्र रचेंगे और कभी-कभी आपको भारी परेशानी में भी डाल सकते हैं। न्याय मिलना कठिन है। आपके बारे में झूठी कहानियों और गुमनाम पत्र प्रचारित किए जाएंगे। बार-बार गुप्त सूत्रों से घोटाले ओर बदनामी की खबरें उड़ने की भी सम्भावना है। आपके लिए यथासम्भव मुकदमेबाजी से दूर रहना उचित होगा क्योंकि आपको निजी तौर पर या अपने उद्देश्य के लिए न्याय मिलना कठिन है। किसी अदृश्य कारण से दूसरे लोग आपके मामलों में एक के बाद एक तालमेल पैदा करेंगे और मामलों को सीधा करने के आपके प्रयासों में भारी रोड़ा अटकाएँगे। ऐसा होने पर यदि आप अपनी पहल पर काम करें और अपने निर्णय तथा अन्तःप्रेरणा पर भरोसा करें तो आप अधिक भाग्यशाली रहेंगे। आप किसी प्रश्न पर वाद-विवाद की गर्मी में फैसला न करें। आपका स्वभाव तक के उलटे पक्ष को देखने का है। इससे मामला उलझेगा ही और लोग आपके विरोधी हो जाएंगे। यदि आप किसी स्वतन्त्र पद पर हैं और लोगों के विचारों के अनुसार नहीं चलना होता, तो आप अपने लीक से हटे विचारों पर अमल कर पाएँगे और अपनी मौलिकता से सफल होगे। लेकिन यदि आप इतने शक्तिशाली नहीं हैं कि दूसरे लोगों के विचारों की चिन्ता न करें तो हर हालत में आलोचना के शिकार बनेंगे। आपके साथ और आपके लिए सदा 'अत्याशित' ही घटेगा। इस ग्रहयोग के साथ साझेदारी या विवाह से प्रसन्नता मिलना बहुत सन्देहास्पद है। विवाह में सफलता तभी मिल सकती है जब आपका जीवनसाथी आपके विचारों और योजनाओं को अपना ले आप सबसे अधिक बौद्धिक वस्तुओं की चिन्ता करेंगे। आप ‘नये विचारों' पर चलेंगे। दर्शन, विज्ञान, रसायन शास्त्र, बिजली, टेलीविजन या रेडियो, दरअसल लीक से हटकर किसी भी काम से सम्बन्धित बातों में आपको सफलता मिलने की आशा है। आर्थिक दशा वसीयत में कमी या मुकदमेबाजी से आपका रुपया-पैसा छिन सकता है। धन कमाने के लिए अधिकतर अपने प्रयासों पर निर्भर रहना होगा। लीक से हटकर रचनात्मक कामों से आप ऐसा कर सकते हैं लेकिन सदा अकेले काम करते हुए ही सफल होंगे। आपको कर्मचारियों, नौकरों और अपने से छोटे लोगों की धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आप डॉक्टरों के लिए पहेली रहेंगे। अधिकांशतः दुर्बोध ढंग की आकस्मिक और असामान्य बीमारियाँ होंगी। जितनी जल्दी बीमार पड़ेंगे, उतनी ही जल्दी ठीक हो जाएँगे। मन के संकल्प से आप अपेक्षाकृत दूसरों से अधिक स्वयं को ठीक कर लेंगे। ये सभी लक्षण 22 सितम्बर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में इतने प्रबल नहीं होंगे। देर-सवेर ये लोग अपने जीवन में 'चार' और 'आठ' अंकों के महत्त्व को देखेंगे। मैं इन्हें भाग्यवर्द्धक अंक नहीं समझता क्योंकि आम तौर से उनके गंभीर या भाग्याधीन परिणाम होते सबसै घटनापूर्ण वर्ष 'चार' और 'आठ' मूलांकों वाले होंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को जन्मे व्यक्तियों के प्रति आप काफी लगाव महसूस करेंगे। आप नीले, सुनहरे, पीले और भूरे रंगों के वस्त्र पहनिए । आपके भाग्य रत्न हैं : नीलम, पुखराज, हीरा और चमकीले नग।
|
|