क्या आपका जन्म 3,12, 21, 30 अगस्त को हुआ है

 3,12, 21, 30 (मूलांक 3) अगस्त को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह शुरु, सूर्य और यूरेनस हैं। 30 अगस्त को आगामी राशि कन्या का क्षेत्र आरम्भ हो जाता है, अतः उस दिन जन्म लेने वालों के कारक ग्रह गुरु और बुध (सौम्य आपके स्वभाव में प्रबल महत्त्वाकांक्षा है, साधारण सफलता से आपको कभी सन्तोष नही होगा। देर-सवेर आपके मन में अपने समाज के प्रमुख और जिम्मेदार पदों पर पहुँचने की तीव्र इच्छा जाग उठेगी। आप पूरी क्षमता और ईमानदारी से अपना काम करेंगे और उसमें अपने को भी नहीं बखशेंगे। फलस्वरूप आप अपनी शक्ति को कम कर लेंगे। आप बहुत आदर्शवादी होंगे, अनेक मित्र भी बनाएँगे लेकिन प्रेम के मामले में अनेक
निराशाओं और दिल टूटने का सामना करना पड़ेगा। आपके ग्रहयोग हर प्रकार की सरकारी नौकरी अथवा राजनीति या नगरपालिका के कामों में सफलता का आश्वासन देते हैं। आप अधिकारी पदों पर दूसरों से अधिक योग्यता का परिचय देंगे। आपके आस-पास के लोग आपको सराहेंगे; प्रशंसा और बढ़ावे से आप बिगड़ेंगे नहीं, उलटे इनसे आपको और आगे बढ़ने के लिए बल मिलेगा। स्नेह-भरा है। आपमें पारिवारिक
 जीवन की गहरी समझ है, बच्चे से भारी प्यार है या उन्हें सिखाने-पढ़ाने की भावना है। आपकी उच्च आकांक्षाएँ हैं। चाहे नाली में पैदा हुए हों, लेकिन स्वभाव में कुछ-न-कुछ राजसीपन अवश्य रहेगा।
आप ऊँचे पद प्राप्त करेंगे। एकमात्र खतरा यह है कि आपकी महत्त्वाकांक्षा की कोई सीमा नहीं होगी। आप अपने कन्धों पर बहुत अधिक बोझ उठाने का प्रयास करेंगे, ऐसे काम हाथ में लेना चाहेंगे जिनके भार से दबकर और अत्यन्त परिश्रम कर आप अपने को खत्म कर लेंगे। पूँजी लगाने में आप सफल होंगे, बशर्ते कि अपनी अंतःप्रेरणा से कार्य करें और खुशामदियों के बहकावे में न आएँ। आप जैसे पदों पर होंगे उनमें ऐसे व्यक्तियों से पाला पड़ना निश्चित है।
आर्थिक दशा
अपने अच्छे निर्णय से आप सम्पत्ति और आर्थिक स्थिति में निरन्तर सुधार की आशा कर सकते हैं। व्यापार तथा उद्योग पर प्रभाव डालने वाले घटनाचक्र पर आपकी अलौकिक पकड़ होगी। आप पैसा जमा नहीं करेंगे बल्कि बड़ी-बड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए उसका खुलकर सदुपयोग करेंगे।
स्वास्थ्य
यदि आप गरिष्ठ भोजन का लोभ संवरण कर सकें तो जीवन-भर अच्छ स्वास्थ्य की आशा कर सकते हैं। सार्वजनिक भोजों के कारण कभी-कभी ऐसा करना कठिन होगा। आपको सबसे बड़ा खतरा अत्यधिक परिश्रम के कारण उच्च रक्तचाप या दिल के दौरे से होगा। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'तीन', 'एक' और 'चार' हैं। इनमें 'तीन' और 'एक' सबसे शक्तिशाली हैं। अपनी योजनाएँ और कार्यक्रम इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पूरा करने का प्रयास कीजिए। सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'एक' और 'तीन' मूलांकों वाले ही रहेंगे। चार मूलांक वाले वर्ष घटनापूर्ण और महत्त्वपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन इतने शुभ नहीं होंगे।
अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए गुरु (बैंगनी, फालसई, जामुनी), सूर्य (सुनहरा, पीला, नारंगी, भूरा) और यूरेनस (गहरा नीला और शोख सिलेटी) के रंगों के कपड़े पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : कटैला, जामुनी नग, हीरा, अम्बर, पुखराज, नीलम।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285