क्या आपका जन्म 3, 12, 21, 30 अक्तूबर को हुआ है

 3, 12, 21, 30 (मूलांक 3) अक्तूबर को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह, शुक्र और शनि हैं। गुरु के प्रभाव के कारण आपके दृढ़तर गुण अधिक प्रकाश में आएँगे, जैसे महत्त्वाकांक्षा, इच्छा शक्ति, संकल्प। यह ग्रह योग इतना शुभ है कि आपका कोई ध्येय हो, आपको जीवन में काफी सफलता मिलेगी। आपमें इतनी महत्त्वाकांक्षा होगी कि कोई साधारण पद आपको संतोष नहीं दे पाएगा किन्तु महत्त्वाकांक्षा बहुत उदात्त ढंग की होगी। अपने साथियों से ऊँचे उठकर आप जिम्मेदारी तथा विश्वास के पदों पर पहुंचेंगे लेकिन आपका सबसे अधिक प्रयास आम मानवता के कल्याण के लिए होगा। कुछ भी करें, स्वभाव से आप ईमानदार होंगे। आप न्यायप्रिय, अत्यंत उदार और
दानशील तथा सार्वजनिक संस्थाओं, अस्पताल, अनाथालय आदि में समय और धन लगाने वाले होंगे। व्यक्ति के बजाय संस्थाओं की अधिक सहायता करेंगे। यदि आपके परिवारजन आपकी सलाह पर चलेंगे तो उनके प्रति भी इतने ही उदार होंगे मूर्ख और लम्पट व्यक्तियों से आपको कुछ लेना-देना नहीं होता। आपकी जेब उनके लिए एक बार खुल सकती है, दो बार नहीं। आप नयायप्रिय तो होंगे लेकिन साथ ही कठोर
भी होग। किसी का आपसे लाभ उठाने का प्रयास आपको अच्छा नहीं लगेगा। उच्च पदस्थ लोगों को, विशेषकर धर्म, कानून या सरकार के महत्त्वपूर्ण पदों पर आसीन व्यक्तियों को शीघ्र अपना मित्र बना लेंगे। आप कानून और व्यवस्था के उत्साही समर्थक होंगे, साथ ही आप नीचे काम करने वालों के लिए एक अच्छे मालिक सिद्ध होंगे। आपके वैवाहिक सम्बन्ध और घरेलू जीवन सुखद रहने की आशा है। बच्चों से भारी
सुख मिलेगा। कभी-कभी शत्रुता का भी सामना करना पड़ेगा और ईर्ष्यालु प्रतिस्पर्धी आपके सम्मान को चोट पहुँचाएँगे। ऐसी बातों की आप कम ही चिन्ता करेंगे और अपने ध्येय से तिलभर नहीं डिगेंगे।
21 अक्तूबर को जन्मे व्यक्तियों का सूर्य, वृश्चिक के संधि-काल में पहुंच चुका होता है। उनमें बहुत कुछ 3 और 12 अक्तूबर को जन्मे व्यक्तियों जैसे ही गुण होंगे, किन्तु पारिवारिक जीवन इतना सुखद नहीं रहेगा। 30 अक्तूबर को जन्मे व्यक्ति वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए होते हैं। उनको भी सांसारिक सफलता के लिए शुभ परिस्थितियाँ है।
आर्थिक दशा
आप व्यापार, आर्थिक देने लेने या उद्योग में आम तौर से काफी भाग्यशाली रहेंगे। शक्तिशाली मित्रों, विपरीत लिंगियों या विवाह से लाभ होगा।
स्वास्थ्य
प्रारम्भिक वर्षों के बाद स्वास्थ्य आम तौर से अच्छा रहेगा। 21 वर्ष की आयु इस बारे में मोड़ हो सकती है। किसी बीमारी का नाम लेना कठिन है, लेकिन दुर्घटनाओं से चोट खा सकते हैं, विशेषकर कार, रेल या ट्रक दुर्घटना से। आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'तीन' और 'छः', हैं। 'आठ' और 'चार' के अंक भी जीवन में आएँगे लेकिन आमतौर से विरोध या दुःख लेकर आएँगे। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'तीन' और 'छः' मूलांकों वाले ही होंगे। इन्हीं मूलांकों वाली तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए गुरु (बैंगनी, फालसई, जामुनी), तथा शुक्र (नीला) के रंगों के कपड़े पहनिए। आपके भाग्य रत्न हैं : कटैला, सभी जामुनी नग, फीरोजा, सभी नीले नग।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285