क्या आपका जन्म 3, 12, 21, 30 जून को हुआ है

 3, 12, 21, 30 (मूलांक 3) जून को जन्मे व्यक्ति
आपके कारक ग्रह बुध (ओज) के साथ गुरु हैं। 30 जून को जन्मे व्यक्ति कर्क राशि के प्रभाव में आते हैं जिसके स्वामी चन्द्र और नेप्चून हैं। आपका सबसे प्रमुख गुण अपने काम को सफलता तक पहुँचाने की आकांक्षा होगा इसमें काफी ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं, फिर भी कभी सन्तुष्ट नहीं होंगे। अन्त तक उस दिशा में सोचते रहेंगे। आपमें पर्याप्त संगठन कुशलता है। आप बड़े व्यापार के प्रभुत्व या सरकारी नगरपालिकाओं, बड़े निगमों आदि के अधिकारी रूप में अच्छा काम कर सकते हैं। छोटे तौर पर यात्री या किसी व्यापारिक संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में और नये आविष्कारों का प्रचार करने में
आप जहाँ जाएंगे दोस्त बना लेंगे और लोगों को शीघ्र प्रभावित कर लेंगे। अपनी बहुमुखी प्रतिभा से आप श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर लेंगे। किसी भी विषय पर बोल सकते हैं। सम्बन्धी सभी मामलों में आपके दिलचस्पी लेने की सम्भावना है। इसमें और साहित्यिक तथा सफल होंगे। आपके दिमाग में आविष्कार का रुझान है। विमान यात्रा, वायरलेस, टेलीविजन या खोज वैज्ञानिक कार्य में आपको भाग्यशाली रहना चाहिए। आप गति से प्रेम करेंगे।
आर्थिक दशा
आपको आसानी से धन कमाने, सम्पत्ति जमा करने और ऊँचे पद प्राप्त करने की स्थिति में होना चाहिए, लेकिन आपको कभी सन्तोष नहीं होगा और सदा कुछ ऐसी बात की लालसा करते रहेंगे जो आपकी पहुँच से बाहर होगी। रुपए-पैसे के मामले में आप अत्यन्त उदार होंगे। परोपकारी संस्थाओं को पैसा देकर और अपने सम्बन्धियों तथा ससुरालियों की सहायता कर जमा-पूँजी कम कर लेने की प्रवृत्ति रहेगी।
स्वास्थ्य
अधिक परिश्रम या थकान से आपमें स्नायविक टूटन की प्रवृत्ति रहेगी। आप शीघ्र बीमार पड़ जाएंगे लेकिन उतनी ही जल्दी ठीक भी हो जाएँगे। भारी सिरदर्द, मानसिक रोगों, फेफड़े में गड़बड़ या श्वास लेने में आम परेशानी से आप पीड़ित हो सकते हैं। आँखों के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। चश्मा पहनना पड़े तो बदलते रहिए जिससे आँखों पर जोर न पड़े। आपका बदन इकहरा होगा। आप लम्बे समय तक थकान अनुभव करते रहेंगे आपके सबसे महत्त्वपूर्ण अंक 'तीन' और 'पाँच' हैं। 30 जून को जन्मे व्यक्ति 2-6 अंकों को भी काम में ले सकते हैं। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष 'तीन' मूलांकों वाले होंगे। 3
मूलांक वाली तिथियों को जन्म लेने वालों के प्रति आप गहरा लगाव महसूस करेंगे। 30 जून को जन्मे व्यक्ति दो-सात मूलांकों वालों के प्रति भी आकर्षित होंगे। अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए गुरु (बैंगनी, फालसई, जामुनी) और बुध (हल्के) के रंगों को धारण कीजिए। 30 जून वाले इनमें हरे रंग के वस्त्र जोड़ सकते हैं। आपके भाग्य रत्न हैं : कटैला, बैंगनी नग, हीरे और चमकीले नग। 30 जून वालों के लिए कटैला और बैंगनी
नगं के साथ मोती, चन्द्रकांत मणि और लहसुनिया।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285