क्या आपका जन्म 5, 14, 23 जून हुआ है
|
5, 14, 23 (मूलांक 5) जून को जन्मे व्यक्ति आपका कारक ग्रह दुहरा बुध होने से इन तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों पर बुध का प्रभाव दुगना जाता है।आपका दिमाग अत्यन्त चंचल, साधन सम्पन्न और तत्काल सोचने तथा अमल करने पाता होगा। आप धीमी गति से आगे बढ़ेंगे और एकरस काम को नापसन्द करेंगे। आपके लिए ऐसे साझेदार या सहयोगी पाना कठिन होगा जिनके साथ आप जमकर काम करें। फलस्वरूप यह आशा करनी चाहिए कि आपका जीवन या वृत्ति अनेक बार परिवर्तनों से प्रभावित होगा। शीघ्र धन कमाने की सभी योजनाएँ आपको आकर्षित करेंगी, विशेषकर जब हों। आप जून के मध्य में पैदा हुए आपका रुझान सट्टेबाजी में होगा। आप शेयरों में या ऐसे व्यापार में जोखिम उठाना चाहेंगे जिसमें तत्काल पैसा आने का आश्वासन रहे। कभी आपको भारी सफलता भी मिलेगी और फिर अनेक दुर्भाग्यों से पाला पड़ेगा। फलस्वरूप, यदि आप सम्पन्न परिवार में पैदा नहीं हैं और सम्पत्ति दूसरों के नियन्त्रण में नहीं है तो आपको दुर्दिनों के लिए, जो आने ही हैं, पैसा बचाकर रखना चाहिए। आप अत्यंत चंचल होंगे। कई बार घर बनाएँगे लेकिन उनमें अधिक काल तक नहीं टिकेंगे आप में यात्रा की बलवती भावना होगी, एक क्षण की सूचना पर चल देने के लिए तैयार रहेंगे और सबसे तेज वाहन पकड़ेंगे। विमान, एक्सप्रेस गाड़ी और तीव्रगामी कारों से चलना आपकी नियति का अंग होगा। गति के लिए हर क्षण जीवन को खतरे में डालने को तैयार रहेंगे। कई बार बाल-बाल बचेंगे, लेकिन आम तौर से ऐसे मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। लोगों में आपकी दिलचस्पी अधिक समय तक नहीं रहेगी। अपनी संवेदना में अति उदार होंगे, लेकिन आपका मुख्य गुण ‘आँखों से दूर मन से दूर' होगा। आप दुहरे स्वभाव वाले होंगे। प्रायः सदा दो या अधिक कामों में उलझे रहेंगे। आप एक ही साथ दो व्यक्तियों को प्यार करेंगे और यह निश्चय नहीं कर पाएंगे कि किसे अधिक प्यार करते हैं। जीवन में किसी समय दो परिवार रखने और दो विवाह करने की सम्भावना है। आर्थिक दशा शीघ्र सोचने वाला आपका कुशल दिमाग भारी अवसर प्रदान करेगा। कभी आपके बहुत सम्पन्न होने की आशा और कभी इसका ठीक उलटा। जब पैसा होगा, आप दोनों हाथों से लुटाएँगे। जब नहीं होगा तो विपन्नता में ही गुजारा कर लेंगे। दरअसल, आपको सबसे बड़ा खतरा यही है कि स्वभाव से आप दूसरे व्यक्तियों और परिस्थितियों में तत्काल रच-खप जाते है। यदि आप अपने स्वभाव पर काबू पा सकें तो जिस उद्यम, उद्योग या काम से सम्बद्ध होंगे उसी में आसानी से सफलता प्राप्त करेंगे। यह उन सभी लोगों के लिए बहुत शुभ ग्रहयोग हे जिन्हें जनता की निगाह में आना होता है। स्वास्थ्य स्थास्थ्य के मामले में अपने दुश्मन आप स्वयं होंगे। आपका शरीर उत्तम किन्तु अति संवेदनशील होगा। आप हर प्रकार से अपनी शक्ति का बहुत अपव्यय करेंगे। चलते रहने के लिए कभी-कभी उत्तेजक दवाओं का भी प्रयोग करेंगे जो आपके पावन अंगों को हानि पहुँचाएँगी। आप कायदे-कानूनों से घृणा करते हैं, इसलिए अपनी चर्या में नियमित नहीं होंगे। दिन-रात में कभी खा सकते हैं और जब समय मिल जाए, सो सकते हैं। इस प्रकार आप अपने शानदार स्वास्थ्य को चौपट कर सकते हैं। आपको स्नायुओं की परेशानी, पलकें झपकाने, जिम या बोलने में कुछ दोष, रक्त में गड़बड़ी, छाजन और त्वचा की बीमारियाँ हो सकती हैं। आपका सबसे महत्त्वपूर्ण अंक पाँच हैं। आपके सबसे घटनापूर्ण वर्ष इसी मूलांक वाले रहेंगे। इसी मूलांक वाली तिथियों को पैदा हुए व्यक्तियों के प्रति आप आकर्षित होंगे। आपको बुध के हल्के चमकीले रंगों के कपड़े पहनने चाहिएं। आपके भाग्य रत्न हीरा और सभी सफेद चमकीले नग हैं।
|
|