किंग ऑफ वैंड्स
|
कार्ड के गुण- किंग ऑफ वैंड्स नामक कार्ड सृजनशीलता, प्रेरणा, नेतृत्त्व, ऊर्जा, जोश, नियन्त्रण, आत्मविश्वास, शक्ति, सत्ता, ताकत, साहस, कर्मठता, स्पष्टता, संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से स्वामित्व, रचनात्मकता आदि बातों से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- स्वार्थ, क्रोध, ईर्ष्या, निर्णय लेने में अक्षमता, छली।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप ऊर्जा, जोश और आत्मविश्वास से कार्य करते हुए अपने साथ बहुत से लोगों को जोड़ने में सफल होंगे। आप परम्पराओं से अलग अपने मानदंड स्वयं स्थापित करेंगे। शक्ति और सत्ता को हासिल करने का यही उचित समय है। अपनी ताकत और साहस का परिचय देकर खतरों से खेलते हुए अपने उद्देश्य की प्राप्ति करेंगे। निर्माणात्मक तथा मजबूत व्यक्तित्व के कारण दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक घटनाएं- बिना सोचे-समझे, केवल दूसरों के आदेशों के अनुरूप कार्य करेंगे। स्वार्थ, काम, क्रोध और ईर्ष्या से ग्रस्त रहेंगे।
|
|