किंग ऑफ कप्स
|
कार्ड के गुण- किंग ऑफ कप्स नामक कार्ड व्यवसाय, दयालुता, सत्ता, नियंत्रण, जिम्मेदारी, शक्ति, ऊर्जा, भावनात्मकता, रचनात्मकता, करुणा, स्वामित्व, विवेक, समग्रता, मजबूती, तीव्रता, सहायता, निष्ठा, ताकत, परिपक्वता, स्पष्टता, कर्मठता आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- दोहरे आचरण वाला शक्तिशाली व्यक्तित्व, धूर्त और आतंकी प्रकृति, बदनाम चरित्र, आपराधिक छवि, संवेदनहीन, असभ्य, असुरक्षित, अपरिपक्व, कल्पनाहीन, बेईमान, चालबाज, भावनाओं से खेलने वाला, सुस्त, नशेड़ी, आक्रामकता।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप आने वाली समस्याओं का मजबूती, तीव्रता, निष्ठा और समग्रता से सामना करेंगे। संकट में शांति तथा धैर्य व ताकत की जगत नीति से काम लेंगे तो अच्छा होगा। दूसरों की सहायता को तत्पर रहेंगे। अपनी विशेष ऊर्जा का उपयोग करेंगे तो लाभान्वित होंगे। अपनी भावनाओं और विवेक के बीच संतुलन स्थापित करने में सक्षम होंगे।
नकारात्मक घटनाएं- संवेदनहीन, कल्पनारहित, चालबाज तथा आक्रामक प्रवृत्ति होने के कारण दूसरों की भावनाओं को खेलने में आनंद का अनुभव होगा। संकट में ताकत से काम लेने के कारण क्षति होगी।
|
|