ऐस ऑफ वैड्स

कार्ड के गुण- ऐस पूरे समूह या सूट का मूल विषय स्पष्ट करता है। यह अपने समूह का सर्वाधिक शुभ प्रभावकारी कार्ड माना जाता है। ऐस ऑफ वैड्स नामक कार्ड जीवन के केंद्र बिन्दु, क्रियाविधि, नवअंकुरण अर्थात नए अवसर, नई दिशा, नए परिवार की शुरुआत तथा नई परियोजना, ऊर्जा, महत्वाकांक्षा, भावनात्मक व व्यक्तिगत इच्छाशक्ति, ताकत, आत्मविश्वास, साहस, जोश, रचनात्मकता, सृजनशीलता, संतुष्टि, प्रेम, अंतर्भास, जोखिम, उत्साह, आशावादिता, आत्मीयता, जन्म, शक्ति, अंत:प्रेरणा आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।

कार्ड के अवगुण- नए कार्यों में हानि, दृढ़ निश्चय में कमी, इच्छाशक्ति का अभाव, उत्तेजना, स्वार्थपरता, असफलता।

सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आपके लिए वृहद् संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। कल्पनाशक्ति जीवंत होगी तथा छिपी हुई प्रतिभा का प्रकटीकरण होगा। समस्याओं के समाधान प्राप्त होंगे। आप एक नए व्यवसाय की प्राप्ति करेंगे। अपनी मूल प्रवृत्ति की आवाज सुनेंगे तो सफल होंगे। जोखिम लेकर कार्य करने पर अपनी इच्छाओं की प्राप्ति कर पाएंगे। भावनात्मक और व्यक्तिगत इच्छाशक्ति का प्रयोग करें तो अच्छा होगा। नए रचनात्मक अवसरों की ओर अपनी ऊर्जा का प्रयोग करने से बल मिलेगा। साहस व जोश से कार्य करने पर नवजीवन का अंकुरण होगा जो आपके अनुकूल होगा। आशावाद को कायम रखकर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। स्वयं पर विश्वास, अपनी योग्यताओं तथा पथ के सही होने पर भरोसा कर तथा सफलता के प्रति आश्वस्त होकर स्थितियों के अनुकूल होने का इंतजार करें तो अच्छा होगा। चुनौतीपूर्ण कार्यों से जूझने के लिए अपनी सीमाओं के परे जाकर भय का सामना करेंगे तो लाभान्वित होंगे। अपनी योग्यताओं को पूरा विस्तार देंगे तो एक नए मार्ग का सूत्रपात करेंगे।

नकारात्मक घटनाएं- नए कार्यों में हानि होगी। नई परियोजनाओं और व्यवसायों से संबंधित कार्य न करें। स्वार्थपरता तथा दृढ़ निश्चय में कमी के कारण व्यवसाय संबंधी कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285