ऐस ऑफ पैन्टाकल्स
|
कार्ड के गुण- ऐस ऑफ पैन्टाकल्स नामक कार्ड संपदा व्यावहारिकता, सुख, ऊर्जा, नई शुरुआत, प्रेरणा, संपन्नता, उर्वरता, नए उपक्रम, रचनात्मक दृष्टिकोण, सफलता, महत्वाकांक्षा, भौतिक उपलब्धि, सुरक्षा, पुरस्कार, प्रजनन, पूर्णता, भरोसा, आध्यात्मिकता, आशीर्वाद, संप्रभुता आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपयुक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- मृत्यु का भय, भ्रष्टाचार, लालच, भ्रमित, अतीत का भय, हठ, अयोग्यता, प्रतिशोध।
कार्ड से होने वाली घटनाएं- यह कार्ड अपने प्रभाव के अनुसार आपके लिए अच्छी-बुरी दोनों तरह की घटनाएं लेकर आएगा।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आप अपनी ऊर्जा का प्रयोग कर सपनों को पूर्ण करने में सफल होंगे। नए उपक्रम की की शुरुआत के लिए यह उपयुक्त समय है। अंतर्मन केन्द्रित होने के कारण सफलता, संपदा तथा सुख प्राप्त होगा।
नकारत्मक घटनाएं- भ्रष्टाचार और लालच के कारण हानि का सामना करना पड़ेगा।
|
|