ऐस ऑफ कप्स
|
कार्ड के गुण- ऐस ऑफ कप्स नामक कार्ड घर, सामाजिक पर्यावरण, इच्छाएं, अभिलाषाएं, आनंद, आध्यात्मिकता, भावनात्मकता, प्रेम, करुणा, आत्मीयता, आकर्षण, अनुभूति, अंतर्ज्ञान, अंतर्भास, संवेदनात्मकता आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा। अतः इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- विरोध, प्रेम में क्षति, तलाक, अलगाव, उदासी, दुख, स्वार्थपरता, झूठ।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आपकी सभी इच्छाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। आध्यात्मिकता की उत्पत्ति होगी तथा जीवन के प्रति भावनात्मक रूप से जागरूक होंगे। प्रेम के द्वारा आप विपरीत स्थिति को भी अपने पक्ष में कर सकने में सक्षम होंगे। अनेक मित्रवत मार्गों की खोज कर दूसरों से मधुर संबंध स्थापित करेंगे। अपनी अंतरात्मा की आवाज पर विश्वास करेंगे तो अच्छा होगा। अपने क्रोध को स्वयं से पृथक करने में सफल होंगे, परिणामस्वरूप आनंद का अनुभव करेंगे।
नकारात्मक घटनाएं- प्रेम में क्षति होगी, परिणामस्वरूप जीवन में अलगाव, अकेलापन, उदासी तथा दुख की प्राप्ति होगी। झूठ तथा स्वार्थपरता के कारण विरोध का सामना करना पड़ेगा।
|
|