ऐट ऑफ वैड्स
|
कार्ड के गुण- ऐट ऑफ वैड्स नामक कार्ड आत्मिक, मानसिक और शारीरिक उन्नति, सक्रियता, परिवर्तन यात्रा, ऊर्जा आदि बातों से संबंधित विचार, संयम, योजना, कार्य, घटना आदि में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करेगा।अत: इस कार्ड के प्रभाव से उपर्युक्त बातों में आपको अधिक सफलताएं मिलेंगी।
कार्ड के अवगुण- अच्छे संदेशों में देरी, जोखिम, शत्रुओं की अधिकता, व्यक्तिगत जीवन में प्रेम में ठहराव, व्यवसाय में मंदी।
सकारात्मक घटनाएं- इसके प्रभाव से आपमें ऊर्जा का प्रादुर्भाव होगा। आत्मिक, मानसिक व शारीरिक उन्नति प्राप्त होगी। कार्य करने के लिए लोगों का सान्निध्य प्राप्त होगा। किसी अच्छी खबर की प्राप्ति होगी। समस्याओं के हल तुरंत स्वयं ही प्राप्त होंगे। संचार, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा, वायु यातायात नियन्त्रण, सेना, वित्त/निवेश, राजनीति, कानून आदि पेशा या व्यवसाय अपनाएंगे तो अच्छा होगा। योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए यह अच्छा समय है।
नकारात्मक घटनाएं- आपसे ईर्ष्या करने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। अच्छी खबरों के आने में देरी होगी। व्यवसाय में मंदी रहेगी। आपके व्यक्तिगत जीवन में प्रेम में ठहराव की स्थिति बनेगी। हमेशा की तरह पुनः साहस या खतरों से खेलने का जोखिम उठाएंगे तो हानि होगी।
|
|