एकमुखी रुद्राक्ष
|
कौन धारण करें- जिन व्यक्तियों को नौकरी में समस्या हो अथवा राज्यकर्मचारी परेशान करते हों अथवा जिनको पिता का सहयोग नहीं मिल रहा हो अथवा पिता को किसी प्रकार की परेशानी हो अथवा उन्नति, उच्चपद या प्रमोशन के इच्छुक, राजकार्य से जुड़े व्यक्ति, राजनीति, प्रशासन, जवाहरात का कार्य करने वाले जौहरी, चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने वाले, यश प्राप्ति एवं वृद्धि के इच्छुक व्यक्ति एकमुखी रुद्राक्ष धारण करें तो उनको इस क्षेत्र में भारी सफलता प्राप्त हो सकती है। ऐसा भी माना जाता है कि जिनका समय पर विवाह नहीं हो रहा होता, चाहे वह युवक हो अथवा युवती, अगर वे एकमुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो विवाह के योग बनने लगते हैं और शीघ्र विवाह हो जाता है।
रोग निवृत्ति- ऐसे व्यक्ति जो किसी भी प्रकार के मानसिक रोग, हृदय रोग,चिन्ता, ऊपरी बाधा, नेत्र एवं अस्थि विकार से ग्रस्त हैं अथवा जिनका आत्मबल कमजोर है, वे एकमुखी रुद्राक्ष धारण करें तो उनको शीघ्र लाभ हो सकता है।
|
|