आकाश तत्व

सौरमंडल में होने वाली प्रत्येक घटना का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है असीम, अनंत और अथाह आकाश ऊर्जा की तीव्रता, प्रकाश, लौकिक किरणों, विद्युतीय-चुंबकीय बल तथा गुरुत्वाकर्षण शक्ति का प्रतीक है। आकाश का महत्वपूर्ण गुण है-शब्द! शब्द के कारण ही आकाश में पर्यावरण और उसी के माध्यम से ध्वनि की उत्पत्ति होती है। बड़ी घटनाएं अधिक समयान्तराल के बाद होती हैं। किंतु छोटी-मोटी घटनाएं सदैव होती रहती हैं। ये सभी घटनाएं मनुष्य जीवन को बहुत प्रभावित करती हैं। आकाश से संबंधित एक अन्य शब्द है-आकाशगंगा! ये आकाश गंगाएं असीम होती हैं। हमारे सूर्य जैसे करोड़ों सूर्य उसमें हैं। सभी ग्रह उपग्रह अपनी स्थिति एवं समयानुसार परिक्रमा करते रहते हैं। यह परिक्रमा गणितीय समीकरण लिए होती है। हमारे जीवन को समृद्ध तथा आनंददायक बनाने में आकाश के गुण 'शब्द' का अति महत्वपूर्ण स्थान है। यदि मनुष्य उन्नति, समृद्धि, आरोग्य और शांति की प्राप्ति का इच्छुक है, इन पांचों के सही समावेश से मनुष्य आनंद की प्राप्ति कर सकता है।

Translate
X

SELECT LANGUAGE

Call Us : +91 11-35565285