अग्नि तत्व
|
सूर्य ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। सूर्य से ही हमें उष्णता प्राप्त होती है। उष्णता अग्नि का एक रूप है। वातावरण में व्याप्त वायु के दबाव के कारण ही ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो अग्नि के रूप में प्रकट होती है। हमारे दैनिक जीवन में अग्नि का विशेष महत्त्व है। अग्नि से भोजन पकता है। अग्नि से प्रकाश उत्पन्न होता है। शुभ कार्यों में अग्नि का पवित्र स्थान माना गया है। अग्नि में तेज का विशेष गुण होता है। अतः अग्नि जीवन का अन्तिम एवं चिरंतन सत्य है, क्योंकि यह मानव शरीर अन्त में अग्नि को ही समर्पित हो जाता है। अग्नि की ऊर्जा घर में सूर्य के प्रकाश से भी प्राप्त होती है। घर में खिड़कियों की ऐसी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि सुबह सूर्य की शुद्ध व स्वच्छ किरणें पूरे मकान में फैल जाएं। इसके लिए घर का आंगन खुला होना चाहिए। सूर्य की तेज व तीक्ष्ण किरणें घर में अधिक समय तक नहीं पड़नी चाहिए। वरना घर तेज किरणों के कारण गर्म हो जाएगा और लोग परेशान हो जाएंगे। इसलिए घर में अग्नि-तत्त्व ठीक होना चाहिए।
|
|